Mon Apr 20, 2026 | Updated 06:32 AM IST
Hema Malini mother refused kissing scene

हेमा मालिनी संग लिपलॉक करना चाहता था ये एक्टर, इस शख्स की वजह से अधूरा रह गया था अरमान

हेमा मालिनी की जोड़ी परदे पर धर्मेंद्र और जितेंद्र समेत कई सेलेब्स के साथ जमी और इनकी केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई, लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिग्गज एक्टर एक सीन में हेमा मालिनी के होंठों पर किस करना चाहता था, लेकिन उनकी मां ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी।  
Editorial
Updated:- 2026-04-19, 09:02 IST

हेमा मालिनी अपने दौर की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की। उन्हें ड्रीमगर्ल कहा जाता था और वाकई उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के सभी दीवाने थे। हेमा मालिनी की जोड़ी धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश खन्ना और देव आनंद समेत कई एक्टर्स के साथ जमी और इनके साथ इन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया। फिल्मों में रोमांस की परिभाषा बदलते वक्त के साथ काफी बदली है। जहां आज फिल्मों में किसिंग और इंटिमेट सीन्स काफी आम माने जाते हैं, वहीं एक वक्त पर ऑनस्क्रीन किसिंग सीन बहुत ही कम फिल्मों में होते थे और एक्ट्रेसेस भी इस तरह के सीन्स को फिल्माने से परहेज करती थीं। ऐसी ही एक किस्सा हेमा मालिनी से भी जुड़ा है, जहां एक एक्टर परदे पर हेमा मालिनी संग लिपलॉक करना चाहता था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा।

हेमा मालिनी के होंठों पर किस करना चाहता था ये एक्टर

hema malini
हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 'शोले', 'नसीब', 'प्रेम नगर', 'अंधा कानून', 'कुदरत', 'जॉनी मेरा नाम', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'राजा जानी', 'प्रतिज्ञा' और 'रजिया सुल्तान' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है। जब बात उनकी हिट फिल्मों में होती है, तो उसमें साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म धर्मात्मा का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्टर फिरोज खान से साथ नजर आई थी। फिरोज खान ही इस फिल्म के डायरेक्ट भी थे। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा एक फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो ने शेयर किया था। फिरोज खान चाहते थे कि इस फिल्म में हेम मालिनी और उनका एक लिप किसिंग सीन फिल्माया जाए। दरअसल, इससे पहले उनकी फिल्म अपराध रिलीज हुई थी और इसमें उनकी जोड़ी मुमताज के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी और इसलिए फिरोज खान चाहते थे कि धर्मात्मा में भी एक ऐसा ही रोमांटिक सीन फिल्माया जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मेरा फायदा...', सलीम खान से शादी के बाद हेलेन को हुआ था इस बात का पछतावा, बोलीं-उन्होंने अपने बच्चों से कहा था कि...

हेमा मालिनी की मां ने कर दिया था मना

hema malini movie dhamatma

रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने इस सीन को फिल्माने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने हेमा मालिनी को ऑनस्क्रीन किसिंग सीन की परमिशन नहीं दी और इस वजह से फिरोज खान का ख्वाब अधूरा रह गया। बता दें कि फिरोज खान और हेमा मालिनी की ये फिल्म काफी हिट हुई थी।

 

यह भी पढ़ें- एक पल की देरी और किसी और की हो जातीं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र ने यूं तुड़वा दी थी ड्रीम गर्ल की शादी

 

हेमा मालिनी ने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी हैं, जिन्हें फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।