फिल्में भले ही काल्पनिक होती हैं, लेकिन उनमें दिखाई जाने वाली कहानियां अक्सर किसी न किसी से कनेक्ट हो जाती हैं। कई बार आपने किसी फिल्म को देखते हुए यह फील किया होगा कि यह हमारे जीवन से कनेक्ट हो रही है। इसमें चाहे वह परिवार के बीच के रिश्ते हों, दोस्तों के साथ बिताए गए पल हों या फिर संघर्ष की बात हो। फिल्मों में बहुत कुछ ऐसा होता है जिससे हम अपने आप को जोड़ पाते हैं। अगर आप वीकेंड पर कोई एसी फिल्म देखना चाहती हैं, जो समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को दिखाती है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महिलाओं के ऊपर बनाई गई कुछ अच्छी फिल्मों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यह फिल्म आपको महिलाओं के प्रति पति के अत्याचार को दिखाया गया है। इसमें कैसे एक महिला अपने पति के अत्याचार को सहती है और फिर इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करती है, आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। इसमें एक्ट्रेस अपने पति को गलती का अहसास करवाने के लिए किसी भी हद्द तक जाने को तैयार थी। इस फिल्म में मां-बेटी की जोड़ी पर भी खास जोर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Psychological Thriller Movies: रातों की नींद उड़ा सकती हैं ये 3 डिस्टर्बिंग फिल्में
क्यों आपका पती आप पर हाथ उठा सकता है? किसने उसे यह हक दिया? इस फिल्म की कहानी पति द्वारा पत्नी पर हाथ उठाने से शुरू होती है, जो तलाक तक पहुंच जाती है। महिलाएं अगर अपने लिए आवाज नहीं उठाएंगी, तो उनके साथ हो रहे अत्याचार को कोई और नहीं रोक पाएगा। इस फिल्म को देखने के बाद आपको अहसास होगा कि एक महिला ने कैसे समाज के तरह-तरह के तानों को सुनने के बाद भी अपने पति को माफ नहीं किया, क्योंकि उसने एक ऐसी गलती की थी, जिसे माफ नहीं किया जा सकता था।
बहुत कम लोग होंगे, जिसने यह फिल्म देखी होगी, लेकिन इस फिल्म की कहानी हैरान करने वाली है। एब्यूसिव रिलेशनशिप का अंजाम क्या हो सकता है, इसका अंजाम आपको इस फिल्म में देखने और समझने को मिलता है। 2006 में आई यह फिल्म फिक्शन नहीं है, बल्कि यह सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म एक पति को दिखाया गया है, जो उसे क्रूरता के साथ टॉर्चर करता है, जिसका अंजाम बहुत बुरा होता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।