herzindagi
janhvi kapoor hit movies

जाह्नवी कपूर की ये धांसू फिल्में, एक बार जरूर देखें

अगर आप भी हैं जाह्नवी कपूर के फैंन तो उनकी ये धमाकेदार फिल्में एक बार जरूर देखें।  
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 11:01 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने काफी कम समय में काफी अधिक पॉपुलर हो गई हैं। उनकी कई फिल्में हिट साबित हुई है तो कई फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद तो किया है लेकिन वह अच्छी कमाई नहीं कर पाए हैं। आज हम आपको उनकी कुछ खास फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। ऐसे में आप अगर जाह्नवी कपूर की फैन है तो आपको उनकी ये खास फिल्मों को एक बार जरूर देखना चाहिए।

धड़क (Dhadak)

 

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हीरो ईशान खट्टर थे वहीं इस फिल्म ने 8.71 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस फिल्म को भी आप देख सकते हैं।

गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena)

 

गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट का किरदार निभाया है। यह बायोपिक फिल्म थी इसे भी आप चाहे तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों को काफी पसंद किया था।

इसे भी पढ़ें: जान्हवी कपूर के इन लुक्स को करें ट्राई, दिखेंगी खूबसूरत

रूही (Roohi)

 

यह फिल्म साल 2021 में रिलीज़ हुई थी। जाह्नवी कपूर की यह फिल्म पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा नजर आए थे।  बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, इस फिल्म ने 27.45 करोड़ की कमाई की थी।

इसे भी पढ़ें: जूनियर एनटीआर के बाद साउथ के इस एक्टर संग काम करेंगी जाह्नवी कपूर

मिली (Mili)

 

जाह्नवी कपूर की यह पहली रीमेक फिल्म थी। जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म में काफी खास एक्टिंग की थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह एक स्टोर के फ्रीजर में बंद हो जाती हैं। इस फिल्म ने भारत में 2.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं विश्व स्तर पर इस फिल्म ने 3.49 करोड़ था का कलेक्शन किया था।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।    

image credit- janhvi kapoor instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।