herzindagi
janhvi kapoor party looks ideas

जान्हवी कपूर के इन लुक्स को करें ट्राई, दिखेंगी खूबसूरत

जान्हवी कपूर के इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं ट्राई, पार्टी में दिखेंगी खूबसूरत
Editorial
Updated:- 2024-02-22, 13:00 IST

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की जा रही है। हर किसी को उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार बेसब्री से है। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जो उनके लुक्स को काफी पसंद करते हैं। किसी को उनका मेकअप पसंद है तो कोई आउटफिट को काफी पसंद करता है। ऐसे में अगर आप भीजान्हवी कपूर  के आउटफिट स्टाइल करने के तरीके को पसंद करते हैं तो इसके लिए आप उनके आर्टिकल में बताए गए लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं और पार्टी को अच्छे से एन्जॉय कर सकती हैं।

जान्हवी कपूर का साड़ी लुक (Janhvi Kapoor Saree Looks)

Janhvi kapoor saree looks

जान्हवी कपूर वैसे तो हर आउटफिट में खूबसूरत दिखती हैं लेकिन साड़ी में भी वो सबसे अलग और सुंदर नजर आती है। आप पार्टी के लिए उनके इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पर्ल वर्क वाली साड़ी को वियर किया हुआ है, जिसके साथ उन्होंने पर्ल ज्वेलरी स्टाइल की है। इस आउटफिट को Tarun Tahiliani द्वारा डिजाइन किया गया है। ऐसे में अगर आप भी पार्टी में साड़ी को अलग तरीके से स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। बाजार से फैब्रिक खरीदकर इसे डिजाइन करा सकती हैं या 2000 रुपये में इससे मिली जुली साड़ी को पहन सकती हैं।

जाहन्वी कपूर का गाउन लुक 

Janhvi kapoor gown look

अगर आप कोई वेस्टर्न ड्रेस को पार्टी में स्टाइल करना चाहती हैं तो आप जान्हवी कपूर  के इस लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने लॉन्ग गाउन को वियर किया हुआ है। इसमें ऊपर का टॉप नेट फैब्रिक से तैयार किया गया है और नीचे साटन कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। इसे RASARIO जो की एक फैशन ब्रांड है उन्होंने तैयार किया है। आप इसमें सिंपल गाउन को खरीदकर वियर कर सकती हैं, जिसके लिए आप ऑफ शोल्डर, कट स्लीव्स और डीप नेकलाइन गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के गाउन आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएंगे। (जान्हवी कपूर के पार्टी लुक्स)

इसे भी पढ़ें: जान्हवी कपूर के पहनें इन व्हाइट कलर के आउटफिट्स को आप भी कर सकती हैं पॉकेट फ्रेंडली बजट में रीक्रिएट

जान्हवी कपूर का को ऑड सेट लुक

Janhvi kapoor co ords set look

अगर आप किसी नाइट पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो इसके लिए आप जान्हवी कपूर  के इस को ऑड सेट आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने ब्लैक कलर को वियर किया हुआ। इसमें जो बॉटम है वो लॉन्ग टेल की तरह तैयार किया गया है। इस पूरे आउटफिट को Shantanu & Nikhil जो की फेमस फैशन डिजाइनर है उन्होंने तैयार किया है। आपको बता दें कि इसे उन्होंने Filmfare Awards में वियर किया था। आप इस लुक्स से आइडिया लेकर इसे पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। (जान्हवी कपूर के आउटफिट्स)

इसे भी पढ़ें: Banarasi Saree: पुरानी बनारसी साड़ी को इस तरह करें रीयूज और पाएं सेलिब्रिटी लुक

जान्हवी कपूर के इन लुक्स को आप भी ट्राई कर सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो इनके इंस्टाग्राम पर जाकर और भी आउटफिट डिजाइन को चेक आउट कर सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram- Janhvi Kapoor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।