herzindagi
jhanvi kapoor looks

सावन में ट्राई करें जाह्नवी कपूर के ग्रीन आउटफिट लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कोई भी आउटफिट पहने वो उसमें खूबसूरत ही नजर आती हैं। ऐसे में आप इनके ग्रीन लुक को सावन में ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-13, 11:29 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा ही अपने फैशनेबल आउटफिट को लेकर फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं। इनके कई सारे ऐसे लुक्स हैं जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं, चाहे वो वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर एक लुक इनपर काफी अच्छा लगता है। अगर आपको भी जाह्नवी कपूर के लुक्स अच्छे लगते हैं और आप इनके  आउटफिट को स्टाइल करना चाहती हैं तो इनकी ग्रीन कलेक्शन को आप सावन के लिए स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने हिसाब से रीक्रिएट भी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इनके ग्रीन आउटफिट लुक्स के बारे में।

ग्रीन साड़ी लुक 

Green saree look

कई महिलाएं होती हैं जिन्हें साड़ी पहनना और उसके अलग-अलग कलेक्शन को रखना काफी पसंद होता है। अगर आप भी इस सावन ग्रीन साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो ऐसे में आप जाह्नवी कपूर के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ग्रीन शिफॉन की प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी को पहना है। जिसके साथ उन्होंने ब्लू ब्लाउज को मैच करके वियर किया है।

इस लुक को उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए क्रिएट किया है। अगर आपको भी इसे रीक्रिएट करना है तो इसके लिए आप चाहे तो प्रिंटेड साड़ी ले सकती हैं और कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगी।

सिल्क ग्रीन साड़ी लुक

Green silk saree look

ग्रीन साड़ी आपको अलग-अलग फेब्रिक की मिलेगी। अगर आपको सिल्क पसंद है तो इस बार सावन के महीने में आप जाह्नवी कपूर (जाह्नवी कपूर लुक्स) के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इनकी इस साड़ी को सवली नमन चंदा ने डिजाइन किया है। अगर आप इस लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं तो इसकी जगह पर आप प्लेन सिल्क साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। ये लुक भी सावन के लिए सबसे अच्छा है।

इसे भी पढ़ें: सावन व्रत के दिन इस तरह से करें मेकअप, दिखेंगी आकर्षक

इंडो वेस्टर्न लुक

Indo western looks

अगर आपको इस सावन के महीने में कुछ अलग और हटके पहनने का मन है तो इसके लिए आप जाह्नवी कपूर के इंडो वेस्टर्न लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लुक के लिए आप इस तरीके के आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। इसे तंगहवारी ने डिजाइन किया है। अगर ये आपको शादी के बाद पहला सावन है तो इस तरीके के आउटफिट को आप स्टाइल कर सकती हैं। इसे रीक्रिएट करने के लिए आप हैवी की जगह सिंपल गाउन भी खरीद सकती हैं। जिसे आप हैवी ज्वेलरी और मेकअप के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के गाउन आपको मार्केट में 1500 से 2000 की रेंज में अच्छे मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips : बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

जाह्नवी कपूर के और भी कई सारे लुक्स हैं जिन्हें आप ट्राई करके स्टाइलिश लग सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Intagram/ Myntra

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
जाह्नवी कपूर किन लुक्स में सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं?
इंडियन लुक में सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं।
जाह्नवी कपूर किस तरीके की साड़ी सबसे ज्यादा पहनना पसंद करती हैं?
सिल्क साड़ी पहनना सबसे ज्यादा पहनना पसंद करती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।