Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:08 PM IST
herzindagi
upcoming movies of October

आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक, अगले तीन महीनों में इन एक्ट्रेसेस की आएंगी ये फिल्में

आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक, साल 2024 के आने वाले तीन महीनों में कई एक्ट्रेसेस की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए, यहां जानते हैं किन-किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 17:25 IST

साल 2024 में अब तक कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा स्त्री 2 ने बटोरी है। 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर की अदाकारी ने ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स का दिल जीता है। हॉरर-कॉमेडी की ताबड़तोड़ सक्सेस ने साबित कर दिया है कि नॉन एक्शन फिल्मों से फैंस की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। लेकिन यह तो एक ट्रेलर की तरह था, असली मजा आना तो अभी बाकी है। जी हां, साल 2024 के बचे तीन महीनों में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

साल 2024 के अगले तीन महीनों में आलिया भट्ट लेकर कियारा आडवाणी तक, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। आइए, यहां जानते हैं कि किन-किन एक्ट्रेसेस की फिल्में 2024 के आखिरी महीनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं।

2024 के आखिरी तीन महीनों में रिलीज होंगी कई एक्ट्रेसेस की फिल्में

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान की फिल्म 'द बंकिघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ रणवीर बराड़, रक्कु नाहर और ऐश टंडन नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान की फिल्म 'द बंकिघम मर्डर्स', मेयर ऑफ ईस्टटाउन में केट विंसलेट के कैरेक्टर से इंस्पायर है। 

जाह्नवी कपूर

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'देवरा' से जाह्नवी कपूर, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म में जाह्नवी कपूर, जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी। 

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और वेदांग राणा की फिल्म 'जिगरा', 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इमोशन, ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म में आलिया भट्ट एक बड़ी बहन के किरदार निभा रही हैं। और वेदांग राणा, फिल्म में आलिया के भाई का किरदार निभाते नजर आएंगें। हालांकि फिल्म की कहानी क्या होगी, इसपर से अभी मेकर्स ने पर्दा नहीं उठाया है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

तृप्ति डिमरी

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन स्टारर फिल्म भूल-भूलैया 3, दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि भूल-भूलैया के मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म में तृप्ति डिमरी का शानदार अवतार देखने के लिए फैंस खूब बेताब हैं। 

इसे भी पढ़ें- Animal फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की ये दमदार फिल्में देखना ना भूलें

तृप्ति डिमरी सिर्फ भूल-भूलैया 3 ही नहीं, बल्कि विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो में भी नजर आने वाली हैं। तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की विक्की-विद्या का वो वाला वीडियोॉ फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी मेकर्स ने अनाउंस नहीं की है।  

रश्मिका मंदाना

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 का फिल्मी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर पुष्पा का सीक्वल, दिसंबर 2024 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

कियारा आडवाणी

ग्लोबल स्टार राम चरण के साथ कियारा आडवाणी फिल्म गेम चेंजर में दिखाई देने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम चेंजर 2024 के दिसंबर महीने में रिलीज हो सकती है, हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें- कियारा आडवाणी की लाइफ से जुड़ी हुई हैं ये 5 खास बातें

कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पहले सितंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से कंगना रनौत की फिल्म रिलीज टल गई। लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने इमरजेंसी को सर्टिफिकेट दे दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि कंगना रनौत की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

 

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिंघम अगेन एक मल्टीस्टारर फिल्म है। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, श्वेता तिवारी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी की पुलिस कॉप सीरीज की फिल्म सिंघम अगेन के दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।