Women's Day 2024: देश में बदलाव लाना इतना आसान नहीं होता जितना बातों से लगता है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। देश में आने वाले हर एक बदलाव के पीछे किसी की जिंदगी खत्म हो जाती है तो कोई लड़ते-लड़ते खुद की जान खतरे में डाल देता है। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके संघर्षों के कारण भारत में बने रेप कानून में बड़ा बदलाव आया। एक ऐसी महिला जिन्हें बाल-विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए खुद की इज्जत दांव पर लगाना पड़ा था।
उत्तर प्रदेश के भतेरी गांव में रहने वाली भंवरी देवी ने सदियों पुरानी कुप्रथा को हटाने के लिए कठिन लड़ाई लड़ी। 1980 और 1990 के दशक में भंवरी देवी का नाम ग्रामीण नारीवाद के एक ब्रांड की तरह थी जो कुप्रथा के खिलाफ नेतृत्व परिवर्तन के लिए एक मिसाल बना था। वह ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी को बदलना चाहती थी। साल 1992 में नौ महीने की नवजात के बाल विवाह को रोकने के लिए भंवरी देवी कोशिश की जिसके चलते उनके साथ बलात्कार किया गया था। शादी के पांच महीने के बाद दुल्हन के रिश्तेदारों ने बदला लेने के लिए भंवरी देवी के साथ बलात्कार किया। भंवरी देवी के साथ हुए गैंगरेप को कोर्ट ने मामूली अपराध समझा जिसके बाद उनके अपराधियों को केवल नौ महीने की सजा मिली। साल 1995 में सभी अपराधी बरी हो गए थे। (भारत लिव इन रिलेशन के लिए बने अजीबों-गरीब परंपरा)
इसे भी पढ़ें- कौन हैं भारत की पहली कमर्शियल महिला पायलट, जिन्होंने अपनी मेहनत से चमकाई किस्मत
साल 1997 में सुप्रीम कोर्ट ने विशाखा गाइडलाइंस जारी कर कहा कि वर्क प्लेस पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियम-कानून बनाए गए। साल 2013 में संसद में विशाखा जजमेंट की बुनियाद पर ऑफिस में महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून पारित किया गया।
इसे भी पढ़ें- 45 साल की उम्र में मिला पहला स्टेज....जागर गाने से मिली पहचान! ऐसे तय किया पद्मश्री तक का सफर
भंवरी ने शादी के बाद म्यूजिक से रिश्ता जोड़ा। भंवरी ने कोक स्टूडियो में अपने गाने का जलवा बिखेरा। भंवरी क्षेत्रीय संगीत में अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं। भंवरी देवी के साथ हुए इस केस को पूरे 33 साल हो चुके हैं। आज भी भंवरी देवी लोगों की मदद कर रही हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Wikipedia, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।