बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर ने हाल ही में एक ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उन्हें खेल और फिटनेस की दुनिया में एक नया आयाम दिया है। उन्होंने एक ही साल के भीतर दो बार आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन की बेहद चुनौतीपूर्ण रेस को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह कारनामा उन्हें अंतरराष्ट्रीय एंड्योरेंस रेसिंग सर्किट में एक प्रमुख भारतीय हस्ती के रूप में स्थापित करता है। सैयामी ने 6 जुलाई 2025 को स्वीडन के जोनकोपिंग में अपना दूसरा आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन सफलतापूर्वक पूरा किया। इस तरह उनकी यह यात्रा प्रेरणादायक है। खासकर उन लोगों के लिए जो सोचते हैं कि व्यस्त जीवनशैली के साथ ऐसे कठिन लक्ष्यों को प्राप्त करना असंभव है। सैयामी ने अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन से दिखाया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो कुछ भी असंभव नहीं होता है। आइए जानते हैं सैयामी खेर की इस उपलब्धि के बारे में सब कुछ। साथ ही, हम आपको आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन क्या है और इसे अभिनेत्री ने कैसे पूरा किया, इस बारे में भी बताएंगे।
सैयामी खेर के आयरनमैन बनने का सफर
सैयामी खेर का फिटनेस और खेल के प्रति जुनून जगजाहिर है। 'घूमर' जैसी फिल्म में एक खिलाड़ी का किरदार निभाने के बाद, सैयामी ने खुद को वास्तविक जीवन में भी एक एथलीट के रूप में साबित किया। कई महीनों के गहन और कठोर प्रशिक्षण के बाद, उन्होंने पहली बार आयरनमैन ट्रायथलॉन 2024 में भाग लिया था, जिससे वह इंटरनेशनल एंड्योरेंस रेसिंग सर्किट में शामिल हुई थीं। स्वीडन में दूसरी रेस यूरोपियन चैंपियनशिप थी और इसमें ठंडे पानी, कठिन पहाड़ और तेज हवाओं जैसी चुनौतियां थीं। फिर भी, सैयामी ने पिछली रेस से 32 मिनट पहले रेस पूरी कर दिखाई, जिससे उनकी सहनशक्ति के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और मजबूती का भी पता चलता है।
View this post on Instagram
खेल की शौकीन सैयामी हमेशा फिटनेस और मेंटल टफनेस को बढ़ावा देती रही हैं। वे अक्सर कहती हैं कि खेल ने उनके जीवन को देखने का नजरिया बदल दिया। उनका यह सफर, सिल्वर स्क्रीन से फिनिश लाइन तक, महिलाओं को प्रेरित करता है और आने वाली पीढ़ी को यह सिखाता है कि मेहनत और हिम्मत से कुछ भी पाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-
आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन क्या है?
आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन, जिसे 'हाफ आयरनमैन' के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस रेसों में से एक है। इसमें तीन अलग-अलग खेल शामिल होते हैं, जिन्हें बिना किसी बड़े ब्रेक के एक के बाद एक पूरा करना होता है।
- तैराकी- 1.9 किलोमीटर (1.2 मील)
- साइकिलिंग- 90 किलोमीटर (56 मील)
- दौड़- 21.1 किलोमीटर (13.1 मील-हाफ मैराथन)
इन तीनों दूरियों का कुल योग 70.3 मील होता है, इसीलिए इसे 'आयरनमैन 70.3' कहा जाता है। इसे पूरा करने में औसतन 6 से 8 घंटे का समय लगता है, जो प्रतिभागी की फिटनेस स्तर पर निर्भर करता है। यह रेस शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति की चरम परीक्षा होती है।
इसे भी पढ़ें-80 की उम्र में ऐसा जज्बा… डॉ. श्रद्धा चौहान ने लगाई ऐतिहासिक छलांग, बन गईं भारत की सबसे उम्रदराज महिला स्काईडाइवर
फिल्मी करियर की झलक
View this post on Instagram
सैयामी खेर ने साल 2015 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद, उन्होंने कई अलग-अलग किरदारों को जीवंत किया। फ़िल्म 'अग्नि' में एक अग्निशमन दल के सदस्य की भूमिका निभाते हुए सैयामी ने कुछ खतरनाक स्टंट भी खुद किए, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण का पता चलता है। हाल ही में, फिल्म 'घूमर' में पैराप्लेजिक एथलीट की अपनी सशक्त भूमिका से उन्होंने समीक्षकों और दर्शकों दोनों का दिल जीता। यह भूमिका शारीरिक और भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण थी, जिसे सैयामी ने बखूबी निभाया।
इसे भी पढ़ें-मिलिए आयरिस वत्राना से जिन्होंने सपनों को बनाया हकीकत, Inspiration से कम नहीं है उनका योग गुरु बनने तक का सफर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों