herzindagi
donna strickland noble prize winner main

55 सालों बाद मिला किसी महिला वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार

इस बार का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को मिला है जिसमें एक महिला भी शामिल है। 55 सालों बाद किसी महिला वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार मिला है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-09, 01:00 IST

नोबेल पुरस्कार जब भी मिलते हैं तो उसकी बात होती है। नोबेल पुरस्कार की घोषणा होने से लेकर उसके मिलने तक विजेताओं की चर्चा सुर्खियों में रहती है। लेकिन नोबेल पुरस्कार में भी थोड़ा भेदभाव सा दिखने को मिलता है। यह जानबुझकर नहीं होता है, केवल नाम जानने के बाद महसूस होता है। कहने का तात्पर्य है कि नोबल पुरस्कार के विजेताओं में नब्बे प्रतिशत नाम पुरुषों के ही होते हैं। मुश्किल से एक-दो नाम होते हैं जो कई बार होते भी नहीं है। 

थैंक गॉड... इस बार ऐसा नहीं है। इस बार दो महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिला है। 

दो महिलाओं को नोबेल पुरस्कार 

इस बार दो महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिला है। पहला नोबेल पुरस्कार फिजिक्स में एक महिला को मिला है और दूसरा नोबेल पुरस्कार शांति के प्रयास में मुराद को मिला है। दोनों ही महिलाएं खास हैँ। 

सबसे पहले हम बात करते हैं फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले डोना स्ट्रिकलैंड की जिसने 55 साल बाद फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जीता है। (Read More: मैरीकॉम ने अपने जुनून से 2 किलो वजन किया था 1 घंटे में कम)

donna strickland noble prize winner INSIDE

फिजिक्स में 55 साल बाद मिला किसी महिला को नोबेल

55 साल बाद फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली कनाडा की ओंटारियो यूनिवर्सिटी में रिसर्चर डोना स्ट्रिकलैंड पहली महिला है। इसके अलावा वे तीसरी महिला हैं जिन्होंने फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जीता है। उनसे पहले यह अवॉर्ड 1963 में न्यूक्लियर स्ट्रक्चर पर खोज करने वाली मारिया मेयर को मिला था।

भौतिकी का नोबेल पाने वाली पहली महिला मैरी क्यूरी थीं। उन्हें 1903 में पति पियरे क्यूरी और हैनरी बैक्वेरल के साथ संयुक्त रूप से रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए ये पुरस्कार मिला था। (Read More:केबीसी सीजन 10 की पहली करोड़पति बिनीता जैन हैं रियल लाइफ विनर)

तीन वैज्ञानिकों को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

इस बार का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला है जिसमें डोना स्ट्रिकलैंड भी शामिल हैं। अन्य दो वैज्ञानिक अमेरिका के आर्थर एश्किन और फ्रांस के गेरार्ड मोरो हैं। एश्किन को 96 साल की उम्र में नोबेल मिला है और वे सबसे बुजुर्ग नोबेल पुरस्कार विजेता बने हैं। वहीं डोना स्ट्रिकलैंड 55 साल बाद फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार पाने वाली महिला बनी हैं।

 

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से तीनों वैज्ञानिकों को करीब 7.35 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसमें से अमेरिका के एश्किन को ऑप्टिकल ट्वीजर्स पर शोध के लिए आधी इनामी राशि मिलेगी। उन्होंने लेजर बीम के जरिए पार्टिकल्स, परमाणु को पकड़ने वाली तकनीक खोजी है।

डोना स्ट्रिकलैंड को हमारी तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।