Mother Teresa: भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा ममता, त्याग, मानवता और शांति की मिसाल थीं। उन्हें ममता की मूरत कहा जाता है। मां की ममता, स्नेह और वात्सल्य उनमें कूट-कूट कर भरा हुआ था। यही कारण है कि उनके नाम के साथ ही मां जुड़ा हुआ है। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था और 5 सितंबर 1997 को यानी आज की दिन, उन्होंने इस दुनिया का अलविदा कहा था। गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए उनके मन में अपार ममता थी। पूरी जिंदगी वह मानवता की सेवा में ही लगी रहीं और इसके लिए उन्होंने कई देशों की यात्रा भी की। 1929 में वह पहली बार भारत आईं और उसके बाद वह कभी यहां से वापिस नहीं गईं।
छोटी सी उम्र से ही उन्होंने लोगों की सेवा करने का जिम्मा उठा लिया था और इसे ताउम्र निभाया। वह प्रेम और शांति की दूत थी। 1979 में उन्हें नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। मदर टेरेसा प्रेम और मानवता को जीवन का आधार मानती थीं। उनके विचार आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और आप इन विचारों से बहुत कुछ सीख भी सकते हैं।
1. यदि हमारे मन में शांति नहीं है, तो इसका अर्थ है कि हम भूल चुके हैं कि हम एक-दूसरे के हैं।
2. जब हम एक-दूसरे से हंसते हुए, मुस्कुराते हुए मिलते हैं, तो असल में यही प्रेम की शुरुआत है।
3. प्रेम कभी कोई नाप-तोल कर नहीं करता है। वह बस करता है,देता है। यही प्रेम है।
4. अगर आप 100 लोगों को नहीं खिला सकते हैं, तो एक को ही खिलाइए पर शुरुआत जरूर कीजिए।
5. यदि आपको किसी से प्यार के शब्द सुनने हैं, तो उसके लिए जरूरी है कि आप उससे प्यार के शब्द कहें। प्यार के शब्द सुनने के लिए पहले प्यार के शब्द कहने पड़ेंगे। यह उसी प्रकार है, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- 18 की उम्र में छोड़ा था घर, ये था मदर टेरेसा का असली नाम
6. दुनिया में सभी अपनी उलझनों में उलझे हुए हैं। आप जहां जाएं, वहां प्यार फैलाए, ताकि जो भी आपसे मिले वह खुश होकर आपसे विदा ले।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Mission- 54 महिलाएं रहीं चंद्रयान 3 मिशन का हिस्सा, जानें इनमें से 6 क्यों हैं खास
7. अकेलापन सबसे बड़ी और भयानक बीमारी है।
यह भी पढ़ें- Teachers Day 2023 Wishes & Quotes In Hindi: शिक्षक दिवस के शुभ मौके पर अपने गुरु को समर्पित करें ये अनमोल विचार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।