अगर कोई इंसान किसी काम को करने की ठान लें, तो वह पूरा होकर ही रहता है। इसकी कहावत को नेवी चिल्ड्रन स्कूल में पढ़ने वाली काम्या ने सच कर दिखाया है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली देश की सबसे छोटी उम्र की भारतीय बन गई हैं। बता दें, कि इतना ही नहीं बल्कि काम्या दुनिया की दूसरी सबसे छोटी उम्र की लड़की खिताब अपने नाम कर लिया है। इस चढ़ाई में काम्या के पिता कोमोडोर एस. कार्तिकेयन ने अपनी बेटी का हर कदम पर साथ दिया। पिता ने अपनी बेटी के साथ माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की। इस सफर के दौरान कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पहली सबसे उम्र की लड़की
Ms Kaamya Karthikeyan, a 16-year-old, class XII student of Navy Children School, Mumbai and her father Cdr S Karthikeyan of the #IndianNavy successfully summitted Mt. Everest (8849 M) on 20 May 24. @IndiaSports@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@indiannavypic.twitter.com/9QGtAW0Cau
— Western Naval Command (@IN_WNC) May 23, 2024
काम्या ने अपने पिता के साथ 3 अप्रैल, 2024 को माउंट एवरेस्ट फतह करने का अभियान शुरू किया था। 20 मई, 2024 को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। इस दौरान काम्या को कई चुनौतीपूर्ण रास्ते से गुजरना पड़ा था। बता दें कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8, 849 मीटर है।
इससे पहले पूरी कर चुकी इन एवरेस्ट की चढ़ाई
20 मई 2024 को नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट की काम्या ने इस चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा किया। बता दें, कि काम्या सात महाद्वीपों में से छह सबसे ऊंची चोटियों पर अपने पिता के साथ चढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। उनका अगला लक्ष्य दिसंबर,2024 में अंटार्कटिका के माउंट विंसन मैसिफ की चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा करना है। काम्या इन सभी चोटियों को पार कर दुनिया की सबसे कम उम्र की पहली लड़की बनना चाहती हैं। साल 2020 में काम्या ने अमेरिका में स्थित माउंट एकांकागुआ की चढ़ाई पूरी की थी।
बाल शक्ति पुरस्कार से किया गया सम्मानित
16 साल की काम्या को देश के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अगर बात करें काम्या के अब तक सफर की तो साल 2015 में 12 हजार फीट चंद्रशिला पीक और साल 2016 में 13,500 फीट हर की दून पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में रूपकुंड लेकऔर एवरेस्ट बेस कैंप तक की चढ़ाई पूरी की थी।
इसे भी पढ़ें-दर्जी की बेटी बनी राजौरी की पहली महिला जज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit-Twitter, Instagram (kaamya karthikeyan)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों