दीपिका-रणवीर
रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ कम कर चुकी दीपवीर की जोड़ी अब असल जिंदगी में जीवनभर के लिए जोड़ी बन चुकी है। वर्ष 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। इनकी जो भी मूवी साथ आई वह सुपर डूपर हिट रही है। अपकमिंग बायोपिक फिल्म ‘83’ में भी इस जोड़ी को साथ देखा जा सकता है। यह फिल्म क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक होगी। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल प्ले करेंगे और दीपिका उनकी वाइफ रोमी का। अब देखना यह होगा कि क्या दीपवीर की यह फिल्म भी हिट होती है।
करीना-सैफ
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके एक्टर पति सैफ अली खान की जोड़ी को बॉलीवुड में आइडियल माना जाता है। दोनों में ही गजब की अंडरस्टैंडिंग है। करीना कपूर जहां सैफ की फर्स्ट वाइफ अमृता सिंह के बच्चों के साथ काफी फ्रेंडली रहती हैं वहीं सैफ भी करीना को पूरा स्पेस देते हैं। दोनों साथ में टशन, कुर्बान और ओमकारा जैसी मूवी में साथ काम कर चुके हैं। हालाकि दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकती मगर, दर्शकों ने दोनों को साथ में काफी एप्रीशिएट किया।
ऐश्वर्या-अभिषेक
बॉलीवुड की सबसे हॉट जोडि़यों में शुमार ऐश्वर्या और अभिषेक भी ऑन स्क्रीन कई बार एक दूसरे के साथ दिख चुके हैं। ढाई आखर प्रेम के, कुछ न कहो, गुरु और उमराव जान में ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ काम करते देख दर्शक काफी खुश हुए। गुरु फिल्म की सफलता के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने अचानक शादी करके सभी को चौका दिया। फिलहाल यह जोड़ी अब ऑन स्क्रीन नजर नहीं आ रही मगर ऑफ स्क्रीन वह लोगों के लिए एक आइडियल कपल बन चुकी है। सुनने में आ रहा है कि दोनों ही जल्द ही फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में साथ नजर आएंगे।
Read more: 2019 में सुर्खियों में रहेंगे सलमान-यूलिया से लेकर दिशा पटानी-टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड कपल्स
जेनीलिया-रितेश देशमुख
बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल कहे जाने वाले जेनीलिया और रितेश देशमुख भी एक साथ ऑन स्क्रीन देखे जा चुके हैं। दोनों अपनी पहली ही फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ में पहली बार मिले और फिर मस्ती, तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्म में दोनों ने साथ काम किया। इसके बाद वर्ष 2012 में दोनों ने शादी कर ली। जेनीलिया अब बॉलीवुड को टाटा बाय-बाय कह चुकी हैं मगर कई मौको पर रितेश और जेनीलिया साथ नजर आते हैं।
काजोल-अजय देवगन
बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल काजोल और अजस जितने ऑफ स्क्रीन साथ अच्छे लगते हैं उतने ही ऑनस्क्रीन भी वह बहुत ही अच्छे नजर आते हैं। दोनों साथ में राजू चाचा, हलचल, गुंडाराज, दिल क्या करे, ईश्क, प्यार तो होना ही था, यू मी और हम जैसी मूवीज कर चुके हैं और इनमें ज्यादातर फिल्में हिट भी रही हैं। फिलहाल काजोल कुछ ही फिल्मों में नजर आती हैं और अजय अभी भी बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट फिल्म देते जा रहे हैं।
तो अगर आप को भी इंस्पीरेशन की जरूरत है और अपने कपल गोल्स को अचीव करना चाहते हैं तो इन कपल्स से आपको हेल्प मिल सकती है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों