Guinness World Record: ब्रिटिश सिख महिला पोलर प्रीत ने लहराया परचम, फास्टेस्ट सोलो स्की कर पहुंचीं अंटार्कटिका

भारतीय मूल हरप्रीत चंडी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। आपको बता दें कि पोलर प्रीत ने इससे पहले दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।

world record harpreet chandi

ब्रिटिश सिख सेना की फिजियोथेरेपिस्ट हरप्रीत चंडी जिन्हें पोलर प्रीत के नाम से भी जाना जाता है। उनका दावा है कि उन्होंने 31 दिन, 13 घंटे और 19 मिनट में 1,130 किमी की दूरी तय कर अकेले स्की करने वाली सबसे तेज महिला बन गई हैं। लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है।

पोलर प्रीत ने पहले भी बनाया वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड

ब्रिटिश सिख आर्मी डॉक्टर हरप्रीत चांडी ने पहले ही दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वह अंटार्कटिका में अकेले स्की करने वाली सबसे तेज महिला बन गई हैं। वीमेन इन डिफेंस अवार्ड्स 2022 में ईयर ऑफ दी वुमेन के रूप में भी सम्मानित, चंडी ने 2021 में दक्षिणी ध्रुव तक 700 मील की अंटार्कटिका यात्रा अकेले और बिना किसी सहायता के पूरी करने वाली पहली अश्वेत महिला बनकर इतिहास रच दिया।

british doctor polar record

75 किलो वजन उठाकर लगातार करती रहीं स्कीइंग

एकल अंटार्कटिक अभियान के हिस्से के रूप हरप्रीत चंडी ने 26 नवंबर को रोने आइस शेल्फ से रवाना हुई और गुरुवार को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचीं। वह हर दिन 75 किलो वजन के साथ लगभग 12 से 13 घंटे स्कीइंग करती थी। इसके साथ ही मैंने इस सफर को 31 दिन, 13 घंटे और 19 मिनट में पूरा किया है।

इसे भी पढ़े-भारत की मिताली राज ने क्रिकेट के क्षेत्र में कायम की मिसाल, जानें क्या है पूरी खबर

polar preet claim record

बस एक समय में एक कदम उठाते रहें-पोलर प्रीत

भारतीय मूल हरप्रीत चंडी (इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम) ने अपने ब्लॉग में कहा कि यह सफर पहले दो सफर से बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा कि जब मैं इस साल अंटार्कटिका आई, तो मैंने इस बात को सीक्रेट रखा। मैंने हरक्यूलिस इनलेट से दक्षिणी ध्रुव तक एकल असमर्थित अभियान पूरा किया। ये यात्रा पहले की यात्राओं से अलग थी। सच कहूं तो मुझे पता नहीं था कि मैं कर पाऊंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान उस पर था जिसे वह कंट्रोल कर सकती थीं, न कि उस पर जो वह नहीं कर सकती थीं। चिलचिलाती धूप, सफेद ठंड, शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान, लेकिन मैं यह नियंत्रित कर सकती हूँ कि मैं उनसे कैसे निपटती हूं।

इसे भी पढ़े- Who is Mallika Sagar: कौन हैं मल्लिका सागर जो बनी आईपीएल इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP