भारत की बेटी ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। अरुणाचल प्रदेश की हिलांग याजिक ने भूटान के थिम्फू में आयोजित 15वीं साउथ एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 11 से 15 जून तक थिम्फू में आयोजित की गई थी, जहां हिलांग याजिक ने देश और अपने राज्य का नाम रोशन किया। हिलांग ने महिला मॉडल फिजिक (155 सेमी तक) कैटेगरी में शानदार स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य कैटेगरी में रजत पदक भी अपने नाम किया। हिलांग की यह जीत महिला सशक्तिकरण का एक जीता-जागता उदाहरण है, जो न केवल शारीरिक शक्ति, बल्कि एक मजबूत सोच की भी प्रेरणा देती हैं। उनकी यह उपलब्धि महिला और खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करने का एक बड़ा उदाहरण है। इसी के साथ आइए भारत की इस बेटी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
View this post on Instagram
हिलांग याजिक अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने भूटान के थिम्पू में आयोजित हुए 15वें साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया। हिलांग की यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी है। एक छोटे से जिले से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और वहां पर भारत का नाम रोशन करना, यह सफर आसान नहीं था। लेकिन हिलांग की कड़ी मेहनत, अटूट समर्पण और लगन ने इस नामुमकिन को मुमकिन बना दिया।
View this post on Instagram
हिलांग की सफलता का सफर यहीं से शुरू नहीं हुआ। उन्होंने इससे पहले गोवा में आयोजित 13वें फेडरेशन कप में महिला स्पोर्ट्स फिजिक कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। इस शानदार प्रदर्शन के बाद ही हिलांग को देश की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए चुना गया। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन और केरल बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा कोच्चि में 11-12 मई को आयोजित चयन ट्रायल्स में हिलांग ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्हें दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। एक तो 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024, जो इंडोनेशिया के बटम में अगस्त माह में आयोजित हुई थी। दूसरा 15वीं डब्ल्यूपीबीएफ वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024, जिसका आयोजन मालदीव में नवंबर में हुआ था। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने वुमेन्स मॉडल फिजीक और स्विमसूट वुमेन्स फिजीक कैटेगरी में भाग लिया और अपनी पहचान बनाई।
इसे भी पढ़ें- उधार लिए गए गियर से लेकर इतिहास रचने तक, भारत की महिला आइस हॉकी खिलाड़ियों ने जीता IIHF ASIA CUP
View this post on Instagram
हिलांग की जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चौना मीन और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हिलांग ने न सिर्फ राज्य का, बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है।लोग हिलांग की इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण का नया चेहरा मान रहे हैं। उन्होंने उन तमाम रूढ़ियों को तोड़ा है जो महिलाओं को शारीरिक खेलों से दूर रखती थीं। आज हिलांग उन तमाम लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं जो छोटे शहरों, गांवों या सीमावर्ती राज्यों से आती हैं और बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। उन्होंने यह दिखाया है कि अगर इच्छाशक्ति और अथक मेहनत हो, तो कोई भी मंच दूर नहीं। हिलांग याजिक ने साबित कर दिया कि भारतीय बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं रोशनी नादर? दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनकर रचा इतिहास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।