इंसान को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। उसके हाव-भाव, उसके चलने का तरीका, बात करने का तरीका, इन सबसे मालूम हो सकता है आपके बारे में। ठीक इसी तरह आपके नाखून भी बहुत कुछ कहते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि नाखून भला कैसे कुछ बता सकते हैं? लेकिन यह बात एकदम सच है। सीनियर फिजीशियन डॉ. एन एल अमोली यह बताते हैं कि आपके नाखून आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। वो तो हम लोग हैं, जो इसे कुछ नहीं समझते। न हम कभी अपने नाखूनों की देखभाल करते हैं। नाखूनों के ऊपर निशान, उनके बार-बार टूटने को हम कभी सीरियसली नहीं लेते। लेकिन डॉक्टर की मानें, तो यह स्थिति हमें बहुत कुछ बताती है।
कई बार नाखूनों पर लंबी या चौड़ी धारियां पड़ जाती हैं। कभी उनके रंग में बदलाव आता है। कभी बनावट ही एकदम अलग दिखने लगती है। तो कई बार नाखून बड़े होते ही टूट जाते हैं। कभी -कभी तो हमारे नाखूनों में दर्द भी रहता है। लेकिन क्या हमनें इन बदलावों पर कभी गौर किया है? शायद कभी नहीं। ये बदलाव हमारे शरीर में किसी कमी के कारण हो सकते हैं। पेट की तकलीफ हो, तो भी नाखूनों में बदलाव आता है।
नाखूनों की धारियां अलग-अलग रंग की होती हैं। अगर आपके नाखून में सफेद धारियां हैं, तो यानी आपमें पोषक तत्वों की कमी हैं। वहीं, नाखूनों पर बनी नीली धारियां उच्च रक्ताचाप की ओर इशारा करती हैं। अगर आपके लीवर या फेफड़ों में दिक्कत होती है, तो आपके नाखूनों पर बैंगनी रंग की धारियां बनने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन 7 स्टेप्स की हेल्प से आपका टूटा हुआ नाखून फिर से जुड़ जाएगा
केरोटीन नामक प्रोटीन की कमी होने पर, नाखूनों पर चौड़ी धारियां बन जाती हैं। इसमें नाखून पर चौड़ी-चौड़ी कई लाइन्स उभर आती हैं। यह परेशानी बढ़ने पर नाखूनों के नए सेल्स बनना बंद हो जाते हैं।
कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक और दूसरे विटामिन्स की कमी के कारण हमारे नाखूनों पर लंबी धारियां पड़ जाती हैं। इसके अलावा अगर त्वचा में रूखापन ज्यादा हो तो भी लंबी धारियां बन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:छोटे नाखून को इन टिप्स से करें 2 सप्ताह में लंबे
अगर आपको अपने नाखून के नीचे की ओर लाल या ब्राउन धारी दिखाई देती है, तो इसका मतलब है कि आपको जॉइंटस आदि की परेशानी शुरू हो रही है या हो चुकी है। कई बार यह धारी यूं ही बन जाती है। लेकिन अगर कभी ऐसा हो तो अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
क्या आपके नाखून कड़े और मोटे हैं? तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नाखूनों की यह स्थिति फंगल इंफेक्शन के कारण होती है। इसके कई अन्य कारण जैसे डाइबिटीज, फेफड़ों में इंफेक्शन, एग्जिमा आदि भी हो सकते हैं।
अगर आपके शरीर में पोषण की कमी है। तब आपको अपने नाखून झुर्रीदार दिखेंगे। नाखून में इंफेक्शन या किसी अंगुली में चोट के कारण भी नाखूनों में यह समस्या हो सकती है।
क्या आपकी भी नाखून कमजोर होने की शिकायत है। कई बार नाखून बढ़ते तो हैं, मगर जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं। ऐसे नाखूनों का मतलब है कि आप थायरॉइड या फंगल इंफेक्शन समस्या से गुजर रही हैं। यह एक तरह के फंगस के कारण भी हो सकते हैं जो आपकी त्वचा व मुंह पर रेशेज के रूप में सामने आते हैं।
आपने देखा होगा कि कई लोगों के नाखून चम्मच की शेप में होते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनके नाखूनों की शेप ऐसी है, तो इसका मतलब है कि आप हाइपोक्रोमिक एनिमिया (शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं में सामान्य से कम रंग होना।)की शिकार हैं।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik, unsplash & shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।