क्या आपको पता है कि फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले च्युइंग गम क्यों नहीं खाना चाहिए?

किसी को Kiss या फिर S*X करने से पहले अक्सर लोग च्युइंग गम खाना पसंद करते हैं ताकि सांसें ताजा रहें, लेकिन आपको शायद पता नहीं कि ये पार्टनर का एक्सपीरियंस खराब कर सकता है। 

Why You should not eat chewing gum before Sex

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस हफ्ते को प्यार का हफ्ता माना जाता है। लोग अपने पार्टनर के साथ ज्यादा रोमांटिक होते हैं और पूरी दुनिया में इसे मनाया जाता है। प्यार करना और प्यार का इजहार करना दोनों ही एक अनोखा एक्सपीरियंस होता है। प्यार और फिजिकल इंटिमेसी के मायने अलग ही होते हैं। अगर देखा जाए तो प्यार और रोमांस के साथ-साथ फिजिकल इंटिमेसी प्यार को थोड़ा और बढ़ा देती है। फिजिकल इंटिमेसी के लिए काफी कुछ किया जाता है और लड़के और लड़कियां दोनों ही खुद को तैयार करते हैं।

ग्रूमिंग सही तरह से हो, सही से माहौल रहे, कमरा खूबसूरत लगे और सांसें ताजी रहें, लेकिन कई बार एक्स्ट्रा तैयारी करने के चक्कर में हम अपना ही एक्सपीरियंस खराब कर लेते हैं। अधिकतर लोगों का मानना है कि च्युइंग गम खाने से सांसें ताजा रहती हैं। यकीनन सांसें ताजा रहती हैं और इसलिए लोग सेक्स से पहले या फिर किस करने से पहले इसे खाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर आपको बताया जाए कि ये सबसे गलत है तो?

सेक्स एजुकेटर और स्कॉलर सीमा आनंद ने इससे जुड़ी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने ये बताया है कि ऐसा क्या कारण है जिसकी वजह से फिजिकल रिलेशनशिप बनाने से पहले आपको च्युइंग गम नहीं खाना चाहिए।

chewing gum before physical relations

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?

आखिर क्यों किस या सेक्स से पहले नहीं खाना चाहिए च्युइंग गम?

अगर आप कोई हॉट डेट प्लान कर रहे हैं या फिर किसी कोजी नाइट का इंतजार कर रही हैं तो च्युइंग गम से दूर रहें। इसका कारण ये है कि जब आप कुछ चबाते हैं तो उसके साथ कुछ स्वालो किया जाता है यानी गले के जरिए कुछ पेट तक पहुंचता है। अब जब आप च्युइंग गम खाते हैं तो उसे गटकते तो हैं नहीं जिसके कारण पेट तक सिर्फ हवा ही पहुंचती है और वो ब्लोटिंग का कारण बनती है।

chewing gum before sex

ऐसे समय में पेट को ये लगेगा कि खाना शरीर के अंदर आ रहा है और डाइजेस्टिव एन्जाइम्स बाहर आने लगेंगे। ऐसे में पेट में गैस भरने लगेगी और गैस्ट्रिक समस्याएं होंगी। इसलिए अगर आप बहुत च्युइंग गम खाते हैं तो बहुत डकार या फिर फार्ट होती है जिससे पेट में मौजूद हवा बाहर निकलती है। ऐसे में आपके मुंह से तो खुशबू आ सकती है, लेकिन ताजी सांसों के साथ-साथ आपको कुछ अन्य तरह की स्मेल से भी परेशान होना पड़ सकता है।

फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले इसलिए भी नहीं खाना चाहिए च्युइंग गम

च्युइंग गम का सबसे अहम इंग्रीडिएंट होता है पेपरमिंट। पेपरमिंट असल में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को कम करता है और लिबिडो पर इसका असर होता है। इसलिए च्युइंग गम खाने से फिजिकल प्लेजर भी कम हो सकता है।

हालांकि, कई लोग इस लॉजिक को नहीं मानते, लेकिन अब साइंस का क्या करें, ये तो फैक्ट है।

इसे जरूर पढ़ें- फिजिकल रिलेशन को समझने के लिए ये 5 किताबें कर सकती हैं आपकी मदद

फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले क्या करना चाहिए?

सीमा आनंद ने कुछ एडवाइज भी दी हैं जिसे आपको फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले ट्राई करना चाहिए। जैसे-

  • अगर सांसें ताजा चाहिए तो ब्रश कर लें
  • आप माउथ वॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
  • पानी पी लें
  • अगर आपको लगता है तो एक स्लाइस सेब का खा लें जो इस काम में मदद करेगा

तो अब शायद आपको पता चल गया होगा कि आपको क्या चीज अवॉइड करनी है। ऐसे ही किसी अन्य फूड या फिजिकल एक्टिविटी से जुड़ा आपका कोई सवाल हो तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP