herzindagi
image

30 की उम्र में इन 3 कारणों से सफेद हो सकते हैं आपके बाल, एक्सपर्ट से जानें

White Hair Causes: क्या आपकी उम्र 30 साल के आस-पास है लेकिन अभी से सफेद बालों ने आपको परेशान कर दिया है और आप इसके पीछे के कारणों को नहीं समझ पा रहे हैं, तो एक्सपर्ट से जान लीजिए कि आखिर कम उम्र में आपके बाल क्यों सफेद हो रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 14:48 IST

White Hair Reasons: आजकल समय से पहले बाल सफेद होना एक आम समस्या हो गई है। 30 साल की उम्र में ही कई बार लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। उम्र से पहले सफेद बाल न केवल लुक्स को खराब करते हैं बल्कि शरीर में कई जरूरी चीजों की कमी की ओर भी इशारा करते हैं। अक्सर 30 की उम्र के आस-पास जब बाल सफेद होने लगते हैं, तो लोग इसे छिपाने के तरीके ढूंढने लगते हैं। 40-45 की उम्र के बाद बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन, अगर आपके बाल 30 की उम्र के आस-पास या इससे भी पहले सफेद हो रहे हैं, तो इन्हें छिपाने के बजाय, आपको इनके कारणों को समझना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

30 साल की उम्र में बाल सफेद होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण

white hair remedy

  • तनाव, बालों के सफेद होने का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो इसकी वजह से न केवल बाल झड़ने लगते हैं बल्कि समय से पहले सफेद भी हो जाते हैं।
  • अगर आप स्ट्रेस में हैं, तो हेयर फॉलिकल्स, शेडिंग फेज में चले जाते हैं और इसके कारण, हेयरफॉल भी होने लगता है।
  • दरअसल, तनाव हमारे नर्वस सिस्टम और सेल्स पर असर डालता है और इसकी वजह से सेल्स का फंक्शन भी प्रभावित होता है और बाल सफेद होने लगते हैं।
  • धूप में रहने से बालों में मौजूद मेलानिन कम होने लगता है और इसके कारण भी बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। बहुत अधिक समय तक, धूप में रहने से बालों में मौजूद प्रोटीन भी कम हो जाता है और यह भी प्री-मैच्योर ग्रे हेयर का कारण बनता है।

यह भी पढ़ें- White Hair: बालों के सफेद होने और झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

grey hair in 30s

  • तेज धूप की वजह से बालों के ऊपर की लेयर क्यूटिकल्स डैमेज हो जाती है और इसकी वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
  • शरीर में आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी भी समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है।
  • आयरन की कमी के कारण, बालों के रोमों तक सही पोषण और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और बाल सफेद होने लगते हैं। यह बाल झड़ने का भी एक अहम कारण है।

 

यह भी पढ़ें- पतली चोटी और झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान? हेयर ग्रोथ में मदद कर सकती है यह चटनी


सफेद बालों के पीछे ये कारण हो सकते हैं। इन पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।