बार-बार उबासी आने के हो सकते हैं ये कारण, इस तरह से Yawning हो सकती है कम

जम्हाई लेना एक ऐसा फेनोमेना है जो हम सभी को प्रभावित करती है। भले ही आप 8 घंटे की नींद पूरी कर लें, लेकिन फिर भी आप सुबह जम्हाई लेते हैं। उबासी या जम्हाई आने के कई कारण हो सकते हैं।

What Causes Excessive Yawning

आप रात भर अच्छी नींद लें और उसके बाद भी सुबह थका हुआ महसूस करें, तो जम्हाई या उबासी आने लगती है। कई बार थकी न भी हो, तो भी यॉन करते हैं। उबासी सिर्फ इंसान ही नहीं लेते, जानवर भी लेते हैं। कहते हैं जम्हाई को कभी भी रोकना नहीं चाहिए, क्योंकि यह हमारी शरीर की जरूरत को बताता है। यह शरीर द्वारा की जाने वाली सबसे संक्रामक, अनियंत्रित क्रियाओं में से एक है। इस आर्टिकल में चलिए हम आपको जम्हाई के बारे में विस्तार से बताएं।

जम्हाई क्यों आती है?

why we yawn

जम्हाई में आप मुंह खोलकर सांस लेते हैं। औसत जम्हाई लगभग छह सेकंड तक चलती है और इस दौरान आपकी हृदय गति 30% तक बढ़ सकती है। जबकि जम्हाई लेना गहरी सांस लेने जैसा ही लगता है, कई अध्ययनों में पाया गया है कि होने वाले शारीरिक परिवर्तन हृदय गति, आंख बंद करने, लंग वॉल्यूम और रेस्पिरेशन रेट के मामले में अलग-अलग होते हैं। औसत वयस्क दिन में लगभग 20 बार जम्हाई लेता है।

जम्हाई क्यों आती है?

जम्हाई क्यों आती है इसके बारे में कोई साइंटिफिक बात सामने नहीं आई हैं। हालांकि, इसके पीछे थकान और आलस को बड़ा कारण माना जाता है।

आमतौर पर जब आप थके हुए होते हैं, तो अचानक जम्हाई आती है। कुछ थ्योरी के मुताबिक नींद की कमी के बाद आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन कम होता है, इसलिए आप गहरी और धीरे-धीरे हवा अंदर लेते हैं। हालांकि, इन थ्योरी का कोई पक्का दावा नहीं मिलता है।

एक अधिक प्रामाणिक अध्ययन से पता चलता है कि हम मस्तिष्क को ठंडा करने के लिए अनायास जम्हाई लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मस्तिष्क में हवा पंप करने से उसका तापमान कम हो जाता है। इस अध्ययन में चूहों में मस्तिष्क के तापमान की रिकॉर्डिंग की निगरानी की गई और पाया गया कि जम्हाई आने तक कॉर्टिकल तापमान में वृद्धि हुई, जिसके कारण जम्हाई के बाद 3 मिनट तक तापमान में भारी गिरावट आई।

एक अध्ययन में पाया गया कि 50% प्रतिभागियों ने किसी व्यक्ति के जम्हाई लेने का वीडियो देखते समय जम्हाई ली। एक अन्य अध्ययन में यह भी पता चला कि संक्रामक जम्हाई चिम्पांजी, मैकाक और बबून के परिवारों में होती है।

एक्सेस जम्हाई क्या होती है?

excess yawning causes

अत्यधिक जम्हाई लेने का मतलब है जब आप एक मिनट में कई बार जम्हाई लेते हैं। यह अक्सर देर रात तक जागने के कारण हो सकता है। हालांकि, अगर आप जम्हाई लेना बंद नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके पीछे कुछ मेडिकल कंडीशन्स भी हो सकती हैं-

  • वासोवागल रिएक्शन
  • स्लीप डिसऑर्डर
  • डिप्रेशन और एग्जायटी की दवाओं के साइड इफेक्ट
  • ब्रेन ट्यूमर
  • दिल का दौरा
  • मिर्गी
  • मल्टीपल स्केलेरोसिस

जम्हाई रोकने के तरीके-

अगर आप स्वस्थ हैं, लेकिन फिर भी अक्सर जम्हाई लेते हैं, तो जीवनशैली में बदलाव करके आप जम्हाई कम कर सकते हैं। इसमें नियमित रूप से व्यायाम करना, तनाव कम करने की कोशिश करना और निश्चित रूप से नियमित नींद लेना शामिल है। इसके अलावा कुछ इंस्टेंट उपाय हैं, जो आप भी कर सकते हैं-

1. कुछ ठंडा पिएं

डिहाइड्रेशन से थकान हो सकती है, जिससे जम्हाई आ सकती है। अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं ले पाए हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप दूसरे दिन सुबह पानी या जूस पिएं। कुछ ठंडा खाने या पीने से भी आपके शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलेगी और फिर जम्हाई कम आएगी।

इसे भी पढ़ें: लंबे सफर में जाते हुए आखिर हम सो क्यों जाते हैं?

2. कोल्ड कंप्रेस करें

ठंडा खाने और पीने के अलावा कोल्ड कंप्रेस करने से भी आपकी जम्हाई कम हो सकती है। आप आइस पैक्स को अपने गाल या सिर पर कुछ सेकंड के लिए 2 मिनट तक रखें।

3. नाक से सांस लें

breathe through nose

जम्हाई लेते वक्त अक्सर हम मुंह खोलते हैं। अगर आप जम्हाई को कम करना चाहते हैं, तो मुंह खोलने की बजाय, नाक से सांस लेने की कोशिश करें। जम्हाई लेने के लिए लंबी सांस लेनी होती है और थोड़ी देर के लिए मुंह खोलना पड़ता है। अगर आप अपने होंठ बंद कर लेते हैं, तो आप जम्हाई लेने की पूरी प्रक्रिया नहीं कर पाते हैं। इससे बार-बार जम्हाई नहीं आती है।

अगर आपको बहुत ज्यादा जम्हाई आ रही है, तो इसका मतलब है कि आप बोर हो रहे हैं या थक चुके हैं। इससे बचने के लिए अपने ध्यान को डिस्ट्रैक्ट करें। लोगों से बात करें या फिर गाने सुनें। जब बोर नहीं होंगे, तो उबासी या जम्हाई भी कम लेंगे।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेक पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP