herzindagi
why do we feel sleepy and tired after eating lunch

लंच के बाद आपको भी आती है नींद? जानें इसके पीछे का कारण

दोपहर का खाना खाने के बाद क्या आप भी तुरंत लेटने के बारे में सोचते हैं? क्या ऑफिस में लंच करते ही आपको नींद आने लगती है? नेचुरल डाइजेशन के दौरान ऐसा होना आसान है। 
Editorial
Updated:- 2023-07-21, 16:32 IST

मेरी सहयोगी श्रुति अपना 80 प्रतिशत काम 3 बजे से पहले कर लेना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए कि लंच करने के बाद, उन्हें नींद आने लगती है। यह कहानी सिर्फ श्रुति की नहीं है, बल्कि आप में से कई लोग भी लंच करने के बाद थका हुआ महसूस करने लगते हैं। पेट भरते ही लगता है कि बस अब कोई सोने के लिए थोड़ा-सा समय दे, तो आप एक नींद ले लें।

दरअसल यह कई बार इस पर भी निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे हैं और दिन के किस समय पर खा रहे हैं। आज चलिए हम इस आर्टिकल में यह समझने की कोशिश करें कि ऐसा क्यों होता है और क्या यह वाकई नॉर्मल है। 

खाने के बाद नींद क्यों आती है ?

why do we feel sleepy

खाने के बाद थकान महसूस होना या कंसंट्रेशन में कठिनाई होना अपेक्षाकृत आम है। खाने के बाद कोई भी व्यक्ति नींद आने की शिकायत करना और थका हुआ महसूस कर सकता है। फैक्टर्स जिनके कारण हमें दोपहर में नींद आती है, वो इस प्रकार हैं-

डाइजेशन साइकिल के कारण आती है नींद

हम सभी को पता है कि हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा हम भोजन से प्राप्त करते हैं। हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम खाने को तोड़कर फ्यूल बनाता है। प्रोटीन जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर को कैलोरी प्रदान जिससे ऊर्जा बनाना आसान होता है। इसके अलाना हमारे शरीर में कई सारे रिस्पॉंस भी ट्रिगर होते हैं। कुछ हार्मोन्स पेट भरने के एहसास को जगाते हैं। इसी के कारण हमें थकान लगनी है और धीरे-धीरे नींद आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: आखिर सर्दियों में आप क्यों ज्यादा लेते हैं डकार?

कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन रिच फूड खाने से आती है नींद

foods that make you sleepy

प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स रिच फूड खाने से भी आपको नींद आती है। दरअसल, इस तरह का खाना खाने से शरीर में सेरोटोनिन रिलीज होता है। यह हार्मोन मूड और स्लीप साइकिल को प्रभावित करता है। आप जब दिन में कार्ब्स और प्रोटीन लेते हैं, तो नींद आना स्वाभाविक है। 

नींद की कमी के कारण हो सकता है 

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि यदि आप रात में नींद पूरी न करें, तो अगला पूरा दिन खराब होता है। जब आप अगले दिन भर पेट खाना खाते हैं, तो आपके शरीर को आराम महसूस होता है। नींद भी पूरी नहीं हो पाने के कारण आप अगले दिन थकान महसूस करते हैं और आराम की स्थिति पाते ही आपको नींद आने लगती है। अगर रोजाना रात को आप नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसा अक्सर आपके साथ हो सकता है। 

आप कितना खाते हैं इसके कारण भी आती है दिन में नींद

what to do to not feel sleepy

खाने के बाद नींद आने को पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस, नाम से जाना जाता है। इसे आम भाषा में फूड कॉमा कहते हैं और यह कई बार बहुत ज्यादा खाने के बाद महसूस होता है। लार्ज मील्स लेने के कारण ब्लड शुगर (कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर) में एकदम वृद्धि होती है और इससे एनर्जी में गिरावट होती है। इसके कारण नींद आने लगती है। 

खाने के बाद नींद न आने के लिए क्या करें?

दिन में एक साथ पेट भरके खाने से अच्छा है कि आप थोड़ा-थोड़ा और छोटे ब्रेक्स में कुछ खाते रहें। इसके अलावा, सबसे जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। खाना खाने के बाद 5 मिनट के लिए वॉक करें। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, क्योंकि वर्कआउट एनर्जी का लेवल बढ़ता है और थकान दूर होगी।

इसे भी पढ़ें: लंबे सफर में जाते हुए आखिर हम सो क्यों जाते हैं?

 

अब आपको भी पता चल गया होगा कि आखिर दिन के खाने के बाद नींद क्यों आती है। अपनी नींद को पूरा करें और कार्ब्स से अच्छा लाइट और पौष्टिक खाना खाएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।