आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और कमजोरी होना आम बात है। कई बार आप इतने ड्रेन हो जाते हैं की चक्कर और बेहोशी तक हो जाती है। ऐसा महिला या पुरुष किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन अक्सर ऐसी शिकायत युवा लड़कियों के साथ देखने को मिलती है। अचानक से बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है। कई बार बेहोशी महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे थकान समझकर नजरअंदाज करने की गलती न करें, यह शरीर में किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी की तरफ इशारा करता है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत से जानते हैं।
बिस्तर से उठते ही क्यों आने लगता है चक्कर?
View this post on Instagram
हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत बताती हैं कि ऐसा तब होता है जब शरीर में खून की कमी होती है। यह एनीमिया की तरफ इशारा करता है।हीमोग्लोबिन निर्माण के लिए आयरन की आवश्यकता होती है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजीन, ऊर्जा प्रदान करता है।बॉडी सेल्स का एनर्जी सोर्स ऑक्सीजन ही होता है। अगर आयरन कम है तो एचबी भी कम होगा और इस तरह से कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन या ऊर्जा नहीं मिल पाती है, इसलिए हम पूरे दिन बहुत थका हुआ महसूस करते हैं।आपको चक्कर और बेहोशी होती है। आपके साथ लगातार ऐसा हो रहा है तो आपको अपना हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाना चाहिए।
हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण
- थकान
- हेयर फॉल
- फेंटिंग एपिसोड
- ब्रिटल नाखुन
- सांस लेने में तकलीफ
- तेज दिल की धड़कन

एक्सपर्ट की माने तो खून की कमी दूर करने के लिए आप किशमिश,पालक, पत्तेदार सब्जियां, अनार, गुड़, खजूर का सेवन कर सकते हैं। अपनी डाइट में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं जिससे कि शरीर को आयरन अब्सॉर्ब करने में मदद मिले।
यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी का आपके पीरियड्स पर क्या पड़ता है असर? एक्सपर्ट से जानें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों