पूरे उत्तर भारत में गर्मी कहर बरसा रही है। हीट वेव्स के कारण जहां लोग हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, के शिकार हो रहे हैं वहीं इसका असर पीरियड्स पर भी पड़ता है। गर्मी के कारण अक्सर महिलाओं की पीरियड साइकिल प्रभावित हो जाती है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है तो हम आपके सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल में दे रहे हैं। इस बारे में हमने एक्सपर्ट से भी बात की है। इस बारे में Dr. Archana Dhawan Bajaj - Gynecologist, Obstetrician and IVF Expert, Nurture IVF Clinic,New Delhi जानकारी दे रही हैं।
बढ़ती गर्मी का आपके पीरियड्स पर क्या पड़ता है असर?
एक्सपर्ट के माने तो गर्मियों के मौसम में तापमान बहुत ज्यादा होता है। गर्म हवाओं की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और इस डिहाइड्रेशन की वजह से ही पीरियड साइकिल पर असर पड़ता है। मौसम में बदलाव हार्मोन रेगुलेशन को प्रभावित करता है। गर्म हवाओं के संपर्क में बार-बार आने से हार्मोन प्रभावित होता है। हार्मोन में उतार चढ़ाव होता है। इस वजह से गर्मियों के मौसम में पीरियड साइकिल ज्यादा दिनों का भी हो सकता है। वैसे तो यह तीन से पांच दिन तक ही होता है, लेकिन गर्मियों में यह साइकिल सात दिनों तक बढ़ सकता है। इसके अलावा गर्मियों के मौसम में तनाव भी ज्यादा होता है, जिससे दिनचर्या प्रभावित होती है नींद पर भी असर पड़ता है। इसके कारण भी हॉरमोन इंबैलेंस हो जाता है जो कि मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करता है।
यह भी पढ़ें- डेंगू या वायरल बुखार? इन तरीकों से करें पहचान
एक्सपर्ट बताती है कि इस मौसम में खानपान की वजह से भी पीरियड पर असर पड़ता है। अक्सर हम इस मौसम में आम, पपीता, अनानास खूब खाते हैं। इसके कारण पेट में गर्मी पैदा होती है इसके कारण पेल्विक क्षेत्र में गर्मी पैदा होती है और यह गर्भाशय को सिकुड़ते हैं। इससे पीरियड जल्दी आ सकता है। वहीं गर्मी के कारण वजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी बना रहता है।
यह भी पढ़ें-क्या सच में जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती है? एक्सपर्ट से जानें
गर्मी में कैसे मेंटेल करें पीरियड साइकिल?
- खूब पानी पिएं।
- फलों का जूस पिएं।
- गर्म तासीर वाले फल या मसालेदार खाने से बचें
- तनाव मुक्त रहने के लिए मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें
- नींद पूरी लें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों