गर्मी अपने शबाब पर है। हर गुजरता दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इस मौसम में सबसे ज्यादा लू लगने का खतरा रहता है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में आने के कारण अक्सर हम बीमार पड़ जाते हैं। वहीं आज भी घर के बड़े बुजुर्ग लू से बचने के लिए जेब में प्याज लेकर चलने की सलाह देते हैं। क्या सच में जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती है। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। Dr. Pragyan Tripathi, Director,Narmade Ayurvedam Panchkarma Kendra,Ujjain ,Madhya Pradesh इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं
क्या सच में जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती है?
- पित्त को शांत करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के मुताबिक हीट स्ट्रोक अक्सर पित्त दोष की वृद्धि से जुड़ा होता है,जो शरीर में अग्नि और जल के तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है। माना जाता है कि प्याज की तासीर ठंडी होती है जो पित्त को संतुलित करने में मदद करती है जिससे गर्मी से संबंधित स्थितियों का खतरा कम हो जाता है।
- आयुर्वेद में पसीना चलना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर से गर्मी और विषाक्त पदार्थ निकल जाता है। ऐसे में जब प्याज का सेवन करते हैं या आप इसे अपने पास रखते हैं तो इससे पसीना चलता है जो की शरीर को नेचुरली ठंडा करता है।
यह भी पढ़ें-मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?
- आयुर्वेदिक ग्रंथों में प्राण वायु को शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि प्याज अपने तीखे स्वाद और उत्तेजक सुगंध के साथ प्राण वायु को सक्रिय करता है,जिससे शरीर पर गर्मी का प्रभाव कम पड़ता है। हालांकि सिर्फ जेब में प्याज रख कर फायदा नहीं मिलता,इसका सेवन करना भी जरूरी होता है।
- प्याज को आयुर्वेद में उनके पाचन लाभों के लिए जाना जाता है,जो अप्रत्यक्ष रूप से हीट स्ट्रोक की रोकथाम में सहायता कर सकता है। यह उचित पाचन चयापचय संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इससे भी तापमान को मेंटेन करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- तेज गर्मी के कारण दिमाग पर भी होता है असर, एक्सपर्ट से जानें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों