herzindagi
pitta dosha and periods

आयुर्वेद के अनुसार पित्त दोष का पीरियड्स पर क्या होता है असर?

हमारे शरीर में मौजूद तीन दोष वात, पित्त और कफ शरीर के फंक्शन्स पर असर डालते हैं। पित्त दोष की वजह से पीरियड साइकिल और फ्लो में भी बदलाव देखने को मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-24, 11:17 IST

पीरियड्स किसी भी महिला के शरीर में हर महीने होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड्स का हेल्दी होना किसी भी महिला की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं पीरियड से जुड़ी चीजों पर ध्यान नहीं देती हैं लेकिन असल में यह गलत है। आपका पीरियड साइकिल क्या है, पीरियड कितने दिन के लिए आ रहे हैं, पीरियड में ब्लड का फ्लो कैसा है, बल्ड फ्लो किस रंग का है, पीरियड बल्ड में क्लॉट्स आ रहे हैं या नहीं, पीरियड के दौरान आपको कितना दर्द हो रहा है, इन सब बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ये सब बातें असल में महिलाओं को उनके शरीर से जुड़ी कई जानकारी देती हैं।

आयु्र्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे शरीर में मौजूद तीन दोषों यानी की वात, पित्त और कफ के संतुलन पर बहुत ध्यान देती है। अगर आयुर्वेद की मानें तो हमारे शरीर में मौजूद दोष, हमारे बॉडी के फंक्शन को प्रभावित करते हैं। पित्त दोष का भी पीरियड्स पर असर होता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

पित्त दोष का पीरियड्स पर असर

heavy flow in periods

  • जिन महिलाओं में पित्त दोष की अधिकता होती है, पीरियड्स के दिनों में उन्हें हैवी ब्लड फ्लो का सामना करना पड़ता है। पित्त के ब्लड से जुड़े होने के कारण, पित्त प्रधान महिलाओं को पीरियड में हैवी फ्लो होता है।
  • ब्लड का रंग डार्क होता है। ज्यादातर गहरे लाल रंग का ब्लड फ्लो आता है। कई बार यह हल्के बैंगनी से रंग का भी नजर आता है। फ्लो के दौरान आपको हल्का गर्म महसूस होगा। यह भी संभव है पित्त दोष प्रधान महिलाओं को पीरियड फ्लो में ब्लड क्लॉट्स आते हों।
  • पीरियड के दिनों में आपको हल्का बुखार महसूस हो सकता है। सिर्फ यही नहीं, आपको शरीर में अंदर से बहुत गर्मी महसूस होगी। ऐसा पित्त दोष की अधिकता की वजह से होता है। आंखें भी इस दौरान हल्की लाल नजर आती हैं।

unhealthy periods

  • अगर पीरियड्स के दौरान आप स्किन रैशेज या फिर एक्ने की समस्या हो जाती है तो यह भी इस बात का इशारा है कि आपके शरीर में पित्त दोष की अधिकता है।
  • पीरियड्स के दिनों में कुछ महिलाएं अधिक चिड़चिड़ी हो जाती हैं, गुस्सा भी अधिक आता है और किसी भी बात पर इरिटेशन फील होती है, यह भी पित्त दोष की वजह से होता है।
  • पित्त दोष की अधिकता का पीरियड्स साइकिल पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। पीरियड आपको सामान्य रूप से 4-6 दिन के लिए आते हैं।
  • पित्त दोष की अधिकता होने पर आपको मिड-साइकिल के दौरान दर्द महसूस हो सकता है। कई बार यह दर्द बहुत तेज और असहनीय हो सकता है।

यह भी पढ़ें-इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

यह भी पढ़ें-कहीं आपका पीरियड ब्लड तो नहीं हो गया ब्राउन, जानें इसका कारण

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।