आज नेशनल डेंगू डे है। डेंगू के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, यह खास दिन मनाया जाता है। हर साल, मानसून में यानी जून से लेकर सितंबर तक, डेंगू के काफी मामले देखने को मिलते हैं। डेंगू बुखार और वायरल फीवर के शुरुआती लक्षण काफी हद तक एक जैसे होते हैं। लेकिन, शुरुआत में दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। डेंगू, मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसलिए, मानसून में मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी है। अगर, डेंगू के लक्षणों को समय पर न पहचाना जाए, तो रोगी की हालत खराब हो सकती है। इसलिए, डेंगू बुखार के लक्षणों को समय पर पहचानना जरूरी है। अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को, वायरल बुखार के लक्षण समझ लेते हैं। चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं कि डेंगू के लक्षण, कैसे सामान्य बुखार से अलग होते हैं। इस बारे में डॉक्टर प्रशांत सिन्हा, इमरजेंसी डिपार्टमेंट हेड, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली दे रहे हैं।
डेंगू बुखार और वायरल फीवर के लक्षणों में अंतर (How to know if it's dengue or viral fever)
- वायरल फीवर और डेंगू, दोनों में ही व्यक्ति को बुखार होता है। यह बुखार, व्यक्ति के इम्यून सिस्टम के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।
- डेंगू बुखार में व्यक्ति के सिर में तेजदर्द होता है और रेट्रा-ऑर्बिटल पेन यानी आंखों के पीछे दर्द होता है।
- डेंगू बुखार को ब्रेकबोन फीवर भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति की मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है।
- ये दोनों लक्षण, सामान्य बुखार में इतने नजर नहीं आता है। इनकी मदद से आप साधारण बुखार और डेंगू के बुखार में अंतर कर सकते हैं।
- भूख कम लगना या फिर कुछ खाते ही उल्टी हो जाना भी एक ऐसा लक्षण है, जिसके नजर आने पर आपको तुरंत सजग हो जाना चाहिए।
- डेंगू में काफी लोगों के सीने पर, पीठ पर या शरीर के अन्य हिस्सों में लाल निशान बन जाते हैं।
- कई बार नाक या मसूड़ों से खून भी आ सकता है।
- ये सभी लक्षण इशारा करते हैं कि शायद आप डेंगू का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में आपको घबराना नहीं है। बल्कि, जल्द से जल्द सही इलाज शुरू करना है।
डेंगू के लक्षणों की पहचान होने पर करें ये काम ( How do you detect dengue symptoms)
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आपको डेंगू के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह दें। इंटरनेट या अन्य कहीं मौजूद, दवाई या नुस्खे न आजमाएं। इसके साथ ही, पानी अधिक से अधिक पिएं। लिक्विड इनटेक बढ़ाने से, आपको मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- National Dengue Day 2024: डेंगू की चपेट में आने पर नजर आते हैं ये लक्षण, मामूली समझकर न करें इग्नोर
डेंगू बुखार की समय पर पहचान करना जरूरी है ताकि मरीज को सही इलाज मिल सके। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- National Dengue Day 2024: कब मिला था डेंगू का पहला मामला और क्यों मनाया जाता इसके लिए एक खास दिन? जानिए वजह और महत्व
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों