गर्म पानी से नहाकर आखिर क्यों लगती है ठंड? जानें क्या होना चाहिए सही टेंपरेचर

गर्म पानी से नहाने के बाद ठंड महसूस होना एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है। ऐसा शरीर के तापमान में अचानक बदलाव के कारण होता है। अगर इस बदलाव को संतुलित रखना है तो नहाने के पानी का तापमान बहुत गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए।
image

अब तो धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आ रहा है और लोग गर्म पानी का इस्तेमाल कम करने लगे हैं। हालांकि, कुछ लोग हेल्थ इश्यू के कारण 12 महीने गर्म पानी से नहाते हैं। ऐसे में गर्म पानी से नहाने के बाद ज्यादा ठंड लगती है। यह बहुत ही आम है।

कई बार ठंड ज्यादा लगने लगे, तो शरीर में कंपन होने लगती है, जबकि हम गर्म पानी से नहाकर आते हैं। क्या आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या इसका संबंध शरीर के तापमान से है या फिर यह कोई अन्य कारण है? चलिए इस लेख में हम इस कारण को विस्तार से समझें और जानें कि नहाने के लिए पानी का सही तापमान क्या होना चाहिए!

गर्म पानी से नहाने के बाद ठंड क्यों लगती है?

why do we feel cold while bathing from hot water

  • गर्म पानी से नहाने के दौरान हमारी त्वचा का तापमान बढ़ जाता है। लेकिन जैसे ही हम नहाने के बाद बाथरूम से बाहर आते हैं, हमारा शरीर ठंडी हवा के संपर्क में आ जाता है, जिससे अचानक तापमान में गिरावट होती है। इस तापमान के बदलाव से शरीर को ठंडलगती है।
  • गर्म पानी से नहाने पर हमारी त्वचा की ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे शरीर को गर्माहट मिलती है। लेकिन नहाने के बाद जैसे ही हम ठंडी हवा में आते हैं, ये वेसल्स तेजी से सिकुड़ जाती हैं, जिससे शरीर में ठंडक महसूस होती है।
  • हमारा शरीर तापमान को नियंत्रित करने के लिए थर्मोरेगुलेशन नामक प्रोसेस शुरू करता है। जब हम गर्म पानी से नहाते हैं, तो शरीर को यह लगता है कि वह अधिक गर्म हो गया है और वह खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है। लेकिन जैसे ही बाहरी ठंडी हवा के संपर्क में आते हैं, शरीर ठंडा हो जाता है
  • गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर पर नमी बनी रहती है। जब यह नमी हवा के संपर्क में आती है, तो यह तेजी से वाष्पित होने लगती है, जिससे शरीर की हीट भी खत्म हो जाती है और ठंडक महसूस होती है।

क्या होना चाहिए नहाने का सही तापमान?

ऐसा माना जाता है कि नहाने के लिए पानी का सही तापमान 37-40°C (98.6-104°F) के बीच होना चाहिए। यह तापमान शरीर के लिए आरामदायक होता है और अधिक गर्म या ठंडे पानी से होने वाली समस्याओं से बचाता है।

गर्म पानी से नहाने के नुकसान-

disadvantages of hot shower

  • अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है और स्किन ड्राई हो सकती है।
  • ज्यादा गर्म पानी ब्लड वेसल्स को फैलाकर ब्लड प्रेशर पर प्रभाव डाल सकता है।
  • जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर पर अनावश्यक हीट स्ट्रेस आ सकता है।

क्या गर्मियों में गर्म पानी से नहाना चाहिए?

गर्मियों में गर्म पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में। हल्का गुनगुना पानी त्वचा से पसीना, धूल और तेल हटाने में मदद करता है, जिससे ताजगी मिलती है। यह मांसपेशियों को आराम देता है और शरीर की सफाई बेहतर करता है। हालांकि, बहुत गर्म पानी से नहाने से त्वचा शुष्क हो सकती है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। ठंडे या गुनगुने पानी का उपयोग अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखता है और गर्मी से राहत देता है। इसलिए, गर्मियों में हल्के गुनगुने पानी से नहाना सबसे अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई ठंडे पानी से नहाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है?

नहाने के बाद ठंड से कैसे बचें?

hot water vs cold water shower

  • नहाने के बाद तुरंत तौलिए से शरीर को अच्छी तरह पोंछें।
  • गर्म पानी और ठंडे पानी का संतुलित उपयोग करें, ताकि शरीर के तापमान में बदलाव के लिए तैयार रहे।
  • नहाने के बाद तुरंत गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा से बचें।
  • तुरंत बाद हर्बल चाय या गुनगुना पानी पिएं, जिससे शरीर की आंतरिक गर्मी बनी रहे।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP