Excessive Sleep Causes: सेहतमंद रहने के लिए, 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस और अनियमित जीवनशैली की वजह से कई बार, नींद आने में मुश्किल होती है। इन कारणों से दिनभर काम करने के बाद भी कई लोगों को नींद नहीं आती है। वहीं, कुछ लोगों को 7-8 घंटे की पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस होता है और दिन भर नींद आती है। कई बार लोगों को रात में लाख कोशिशों के बाद भी नींद नहीं आती है और दिन में नींद आती है। आपको बता दें कि इसके पीछे, शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी हो सकती है। जी हां, शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए, विटामिन्स और मिनरल्स का सही लेवल बहुत जरूरी है। कुछ विटामिन्स की कमी, नींद ज्यादा आने का कारण बन सकती है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
विटामिन-बी12 की कमी के कारण आती है दिन भर नींद (Does B12 deficiency cause oversleeping)
- शरीर में, विटामिन बी12 की कमी होने पर, दिन में नींद अधिक आती है।
- अगर आपको पूरी नींद लेने के बावजूद दिनभर थकान और नींद लगती है, तो आपको विटामिन बी12 की जांच जरूर करवानी चाहिए।
- विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण, कई न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉबलम्स हो सकती हैं।
- शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए, विटामिन-बी12 बहुत जरूरी है।
- इसकी कमी के कारण, दिमागी कमजोरी, थकान, खून की कमी और पेट की दिक्कतें हो सकती हैं।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, कई लोगों को विटामिन-बी12 की कमी होने पर रात में नींद नहीं आती है। लेकिन, दिन भर नींद आती रहती है।
यह भी पढ़ें- Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 काम
दिन में अधिक नींद आने के पीछे हो सकती है विटामिन-डी की कमी (What vitamin deficiency makes you very sleepy)
- विटामिन-डी की कमी के कारण भी अधिक नींद आती है। यह एक विटामिन भी है और हार्मोन भी है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
- इस विटामिन की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, थकान हो जाती है और डिप्रेशन भी होने लगता है।
- इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और आपको बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं।
- अगर आपको अधिक नींद आती है, तो विटामिन-डी से भरपूर चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें और सुबह कुछ देर धूप जरूर लें।
- कई लोगों में विटामिन-डी की कमी होने पर स्ट्रेस और डिप्रेशन बढ़ने लगता है। इसके कारण, कई बार रात में वे करवटे बदलते रहते हैं और दिन में नींद आने से परेशान रहते हैं।
- वहीं, कुल लोगों को पूरी नींद लेने के बाद भी, दिन में ताजगी महसूस नहीं होती है।
- असल में, विटामिन-डी की कमी, नींद के पैटर्न पर असर डालती है।
यह भी पढ़ें- विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए करें ये 2 काम
नींद की कमी और नींद का ज्यादा आना, दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदेह है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों