दुर्गंध को दूर और वेजाइना को साफ करने के लिए पानी और मिश्रण के साथ वेजाइना को साफ करना वेजाइनल डाउचिंग कहते हैं। अक्सर पानी में सिरके को मिलाया जाता है, लेकिन कुछ प्रीपेक्टेड डौच प्रोडक्ट में बेकिंग सोडा और आयोडीन भी होता है। कुछ में एंटीसेप्टिक्स और खुशबू भी होती हैं। 2002 के एक सर्वे में पाया गया कि 15 से 44 वर्ष की आयु के बीच की 5 में से एक महिला रेगुलर डचिंग करती है। अफ्रीकी-अमेरिकी और हिस्पैनिक महिलाओं में डाउचिंग करना बहुत आम है। डाउचिंग बर्निंग और जलन के साथ-साथ कई तरह के साइड इफेक्ट्स का कारण बन सकती है।
यह कैसे काम करती है?
वेजाइनल डाउचिंग करने के लिए, पानी और अन्य अवयवों का मिश्रण एक बोतल या बैग में रखा जाता है। फिर वेजाइना में मिश्रण को छिड़क दिया जाता है या ऊपर से साफ किया जाता है। फिर इस मिश्रण से वेजाइना को धोते हैं।
वेजाइनल डाउचिंग का इस्तेमाल क्यों करती है महिलाएं?
- दुर्गंध को रोकने
- प्रेग्नेंसी को रोकने
- सेक्स के बाद या पीरियड्स के दौरान सफाई के लिए
- सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन से बचने
- डाउचिंग इन में से किसी सभी चीज को पूरा नहीं करती है।
क्या ये सुरक्षित है?
अमेरिकी कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनकोलॉजी महिलाओं को डाउचिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देता है। आपकी वेजाइना को हेल्दी पीएच संतुलन को स्वाभाविक रूप से बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह बैक्टीरिया, या वेजाइनल फ्लोरा से भरपूर है, जो इंफेक्शन को रोकने में हेल्प करता है और परेशानियों को रोकता है।
अगर आप वेजाइना से इस हेल्दी बैक्टरिया की संख्या को हटाते हैं या बहुत कम करते हैं तो समस्याग्रस्त बैक्टीरिया बढ़ सकता है। इससे इंफेक्शन, परेशानियां और ज्यादा गंभीर प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है।
डाउचिंग के जोखिम
- अगर आप डाउच करती हैं, तो आप अपनी वेजाइना के प्राकृतिक वातावरण से छेड़छाड़ कर सकती हैं। आप जटिलताओं से निपटने की क्षमता को खत्म कर देती हैं और इसके कारण आपको कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती है जैसे
- जो महिलाएं रेगुलर डाउचिंग करती हैं उन्हें जल्दी डिलीवरी, मिसकैरेज और अन्य प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं को अनुभव हो सकता है।
- वेजाइना में मौजूद हेल्दी बैलेंस बैक्टीरिया वेजाइनल यीस्ट को बढ़ने से रोकता है। प्राकृतिक संतुलन को खत्म करने से यीस्ट बढ़ सकते है। इससे यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।
- पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज एक ऐसा इंफेक्शन है जो प्रजनन अंगों में विकसित होता है। पीआईडी के अधिकांश मामलों में यौन संक्रमित संक्रमण (एसटीआई) के कारण होते हैं। डाउचिंग महिलाओं में पीआईडी के जोखिम 73 प्रतिशत बढ़ा देता है। पीआईडी होने से आठ महिलाओं में से एक को गर्भवती होने में कठिनाई होती है।
- गर्भाशय ग्रीवा की सूजन है। पीआईडी की तरह, गर्भाशय अक्सर एसटीआई का परिणाम होता है, लेकिन जो महिलाएं डाउचिंग करती हैं, वे भी इस स्थिति को विकसित करने की अधिक संभावना रखती हैं।
साफ करने का सही तरीका
अपनी वेजाइना को साफ करने का सबसे आसान तरीका नहाते समय साधारण तरीके से पानी से धोना है। साबुन जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आप इस्तेमाल करने जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि यह हल्का है और बहुत सुगंधित ना हो। सुगंध और केमिकल आपके वेजाइना की संसेटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। साफ करने के बाद इस एरिया को साफ टॉवल से ड्राई कर लें।
Read more: पीरियड्स के दौरान भूल से भी ना करें ये 9 गलतियां वरना पड़ेगा पछताना
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए
नेचुरल वेजाइना गंध का आना सामान्य है, जैसा कि कुछ डिस्चार्ज में होता है। कुछ संकेत बता सकते कि आपको एक गंभीर समस्या है और आपको डॉक्टर को दिखने की जरूरत है। इन लक्षणों में शामिल है:
- तेज स्मैल के साथ वेजाइना से डिस्चार्ज
- वेजाइना से बिल्कुल सफेद या पीले-हरे रंग का डिस्चार्ज
- वेजाइना से लगातार स्मैल आना और काफी दिनों के बाद भी दूर नहीं होना
- वेजाइना के आस-पास जलन, खुजली, रेडनेस और सूजन
- सेक्स के दौरान दर्द या बेचैनी
- यूरीन के दौरान दर्द
अब तो आपको समझ में आ गया कि वेजाइनल डाउचिंग क्या होती है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों