herzindagi
overian cancer symptoms main

ओवेरियन कैंसर के इन संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

महिलाओं में होने वाला ओवरियरन कैंसर एक खतरनाक कैंसर है जो केवल महिलाओं को होता है। इसलिए इसका दर्द केवल महिलाएं ही समझ सकती हैं। तो इस दर्द से आपको ना गुजरना पड़े इसलिए इन संकेतों को नजरअंदाज ना करें। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-01, 15:05 IST

महिलाओं में होने वाला ओवरियरन कैंसर एक खतरनाक कैंसर है जो केवल महिलाओं को होता है। इसलिए इसका दर्द केवल महिलाएं ही समझ सकती हैं। इस कैंसर में महिलाओं के गर्भाशय और इसमें मौजूद ट्यूब्स नष्ट होने लगते हैं और ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं जिससे भविष्य में महिलाओं के मां ना बनने का भी खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए समय रहते हमेशा इसका इलाज करा लें। बेहतर होगा कि इनके शुरुआती लक्षणों के दिखने पर ही इसे नजरअंदाज ना करें। क्योंकि इन लक्षणों को देख आपके इसके खतरों से बच सकती हैं। तो इस स्लाइडशो का पढ़ें और जानें कि क्या होता है ओवेरियन कैंसर व इसके लक्षण और समय रहते करें इसका इलाज। 

ओवेरियन या यूटेरस कैंसर

ओवेरियन अर्थात यूटेरस कैंसर में ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बनते हैं। यूटेरस कैंसर होने पर महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में परेशानी होती है। क्‍योंकि ओवरियरन कैंसर होने पर यूटेरस और इसमें मौजूद ट्यूब्स भी नष्ट होने लगते हैं। इसलिए इनके इन शुरुआती लक्षणों को कभी नजरअंदाज ना करें। 

रेग्युलर पीरियड ना होना

overian cancer symptoms inside

अगर आपको रेग्युलर पीरियड्स नहीं होते हैं तो उसे नजरअंदाज ना करें। इसके अलावा अगर आपक शरीर में अनचाहे बाल उगना शुरू हो जा रहे हैं और गर्भधारण करने में समस्या आ रही है तो आपको तुरंत ओवेरियन कैंसर का टेस्ट कराने की जरूरत है। 

पेल्विक पेन 

overian cancer symptoms inside

अगर आपके कमर में दर्द या पेल्विक पेन होता है तो यह भी ओवेरियन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इसके साथ खट्टी डकारें आती हैं और बार-बार पेशाब लगता है। संभोग के दौरान दर्द की शिकायत होना। 

पेट फूलना

अचानक मोटापा बढ़ना या पेट फूलना भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर बिना खाना खाए भी पेट में भरीपन या फुला हुआ महसूस होता है तो ये आवेरियन कैंसर के लक्षण हैं। इसके अलावा इस कैंसर में पेट में बहुत अधिक गैस बनने लगती है और दस्त रहते हैं। 

ये बीमारियां भी होती हैं कारण

overian cancer symptoms inside

एक बीमारी दूसरी बीमारी की जन्मदाता होती है। इसी तरह कई तरह की दूसरी बीमारियां भी ओवेरियन कैंसर की जन्मदाता होती हैं। नॉर्मली ओवरियन कैंसर कुछ बीमारियों जैसे, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, ज्यादा तनाव, मेनोपोज तथा एनीमिया आदि के कारणों भी होते हैं। दरअसल कई बार मेनोपोज हो जाने के बाद ओवरी की कार्यक्षमता कम होने से भी यूटरस कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। 

सांस लेने में परेशानी

अगर आपको अचानक से बार-बार सांस लेने में पेरशानी होती है तो इसे हल्के में ना लें। ओवेरियन कैंसर के दौरान बिना काम किए भी सांस चढ़ने और उतने लगती है। 

इन सारे लक्षणों के दिखते ही ओवेरियन कैंसर की जांच कराएं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।