बच्चों में तेजी से फैल रहा है मम्प्स वायरस, जानें कारण और बचाव के उपाय

केरल में इन दिनों मम्प्स वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। बच्चे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-03-22, 11:17 IST
mumps symptoms

केरल में मम्प्स इन्फेक्शन बच्चों में तेजी से फैल रहा है। वहीं इसके मामले अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहे हैं। इस समस्या में बच्चों के गालों में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से उन्हें खाने पीने में परेशानी होती है। इसके अलावा बुखार आना और खांसी जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं यह बीमारी कितनी गंभीर है और इसका कारण क्या है। इस बारे में Dr. Swapnil Brajpuriya, Sr. Consultant & Head - ENT, Asian Hospital Faridabad जानकारी दे रहे हैं।

क्या है मम्प्स वायरस?

mumps

मम्प्स का कारण बनने वाले वायरस का पैरामाइक्सो वायरस है। मम्प्स को हम गलसुआ के नाम से भी जानते हैं। यह एक प्रकार का वायरल इंफेक्शन होता है, जो मुख्य रूप से लार ग्रंथियां को प्रभावित करता है। इन ग्रंथियां को पैरोटिड ग्रंथियां कहा जाता है यह ग्रंथियां लार बनती हैं। इसके कारण गालों में सूजन हो जाती है और चेहरे की बनावट भी बिगड़ जाती है। इसके कारण गले में तेज दर्द होता है। वैसे तो यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। सही इलाज मिलने पर 5 से 7 दिनों में यह बीमारी ठीक हो जाती है।

मम्प्स वायरस के लक्षण

  • चबाने और निगलने में दिक्कत
  • बुखार थकान और कमजोरी
  • भूख न लगना
  • सिर में दर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • चेहरे के एक की तरफ या दोनों तरफ की लार ग्रंथियां में सूजन
  • मुंह सूखना

ऐसे करें बचाव

mumps disease

  • इससे बचाव के लिए हाइजीन प्रैक्टिस करना जरूरी है।
  • बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए
  • संक्रमित व्यक्तियों के साथ बर्तन या पानी शेयर करने से बचना चाहिए।
  • वैक्सीन भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP