PCOD में महिलाओं को नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें

PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में सही डाइट बहुत जरूरी होती है। PCOD में नाश्ते में आप कुछ चीजों को हेल्दी समझकर खाती हैं, लेकिन असल में इससे आपकी सेहत को नुकसान होता है।

 
What Not to Eat When You Have PCOS

PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज महिलाओं में आजकल काफी देखने को मिल रही है। इस समस्या में ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट यानी गांठे हो जाती हैं। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने लगता है क्योंकि ये गांठे पीरियड्स और प्रेग्नेंसी दोनों पर असर करती हैं। PCOD के अन्य लक्षणों में वजन बढ़ना, पीरियड्स का समय पर न होना, नींद आने में मुश्किल, थका हुआ महसूस करना, चेहरे पर अनचाहे बाल और पेट से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं। कुछ महिलाओं को PCOD होने पर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। इसे लीन PCOD कहा जाता है।

PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में सही डाइट बहुत जरूरी होती है। खान-पान का सही समय और सही वक्त पर सोना-जागना भी जरूरी है। PCOD में नाश्ते में आप कुछ चीजों को हेल्दी समझकर खाती हैं, लेकिन असल में इससे आपकी सेहत को नुकसान होता है। यहां हम आपको 3 ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

ब्रेड टोस्ट के साथ चाय/कॉफी

tea with bread b

ज्यादातर घरों में नाश्ते में चाय-कॉफी के साथ ब्रेड टोस्ट खाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपको PCOD है, तो आपको इसे नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। इसमें कैफीन अधिक मात्रा में होता है, जिसकी वजह से प्रोजेस्टेरोन लेवल कम हो जाता है और एस्ट्रोजन लेवल बढ़ जाता है और PCOD के लक्षण अधिक नजर आने लगते हैं।

प्रोसेस्ड सीरियल्स

cereal healthy or not

अगर आप नाश्ते में दूध में डालकर सीरियल्स खाती हैं और इसे एक हेल्दी ऑप्शन समझती हैं तो बता दें कि PCOD या PCOS में यह हेल्दी बिल्कुल नहीं है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी पर असर होता है। इसकी वजह से टेस्टेस्टेरोन के लेवल प्रभावित होते हैं और PCOD के लक्षण बढ़ जाते हैं।

फलों का जूस

फलों के जूस में फाइबर की मात्रा कम होती है और इसकी वजह से इसे खाने से एकदम ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। नाश्ते में फलों का जूस लेने से बचना चाहिए। आप प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट के साथ कोई एक फल खा सकती हैं।यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

PCOD में महिलाओं को नाश्ते में इन चीजों से दूर रहना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP