herzindagi
how to deal with fever

बुखार से पीड़ित हो तो भूल से भी न करें ये काम, बढ़ सकती है परेशानी

बुखार की स्थिति में अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे समस्या बढ़ जाती है।आइए जानते हैं बुखार में क्या करना चाहिए और क्या नहीं
Editorial
Updated:- 2024-01-09, 15:39 IST

अक्सर सर्दियों के मौसम में बुखार की समस्या हो जाती है। बुखार एक रिएक्शन है जिसमें शरीर किसी संक्रमण या वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए तापमान बढ़ाता है। तेज बुखार की स्थिति में काफी असहजता महसूस होती है। शरीर में अकड़न, नींद की कमी हो जाती है। वहीं इस दौरान लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं बुखार होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।इस बारे में डॉक्टर सीमा कपूर जानकारी दे रही हैं।

बुखार आने पर भूल से भी न करें ये काम

what to do and avoid in fever

  • एक्सपर्ट के मुताबिक बुखार आने पर गलती से भी नहाना नहीं चाहिए। कुछ लोग बुखार आने पर नहा लेते हैं। ऐसा करने की बजाए गुनगुने पानी से कपड़े भिगो कर शरीर को साफ कर सकते हैं। इससे टेंपरेचर को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • फल खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, लेकिन बुखार में आपको जूसी और खट्टे फल से परहेज करना चाहिए। केला, तरबूज, संतरा, नींबू जैसे फलों को खाने से बचना चाहिए।
  • बुखार आने पर ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।  दही, छाछ, लस्सी, रायता खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा ठंडा पानी भी नहीं पीना चाहिए।
  • बुखार में आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए क्योंकि बुखार में आपका शरीर कमजोर हो जाता है। वहीं जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे शरीर का तापमान हाई हो जाता है जो कि आपके लिए नुकसान दे साबित हो सकता है।
  • सेल्फ मेडिकेशन से बचना चाहिए। कई बार लोग हाई फीवर होने पर ओवर द काउंटर दवा ले लेते हैं। जब भी बुखार आए एक्सपर्ट या अपने डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही दवा का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं ये छोटे बीज, आप भी करें ट्राई

बुखार में ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ways to Fighting a Fever

  • बुखार होने पर डाइट का ख्याल जरूर रखें। मसालेदार खाना खाने से बचें। ऐसा भोजन खाएं जो हल्का हो और आसानी से पच जाए।
  • बुखार में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। बुखार को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए शरीर के तापमान को सही रखना जरूरी होता है। इसलिए हर थोड़ी-थोड़ी देर पर गुनगुना पानी पिएं। (शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ऐसे पिएं पानी)
  • बुखार के वक्त आपको आराम करना बहुत जरूरी होता है। सही नींद लेने से आप रिलैक्स और फ्रेश महसूस कर सकते हैं सेहत में सुधार आता है।

 यह भी पढ़ें-सर्दी और जुकाम की होगी छुट्टी अगर करेंगी इन हर्ब्स का सेवन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।