वजन कम करने के चक्कर में लोग आजकल इंटरमिटेंट और लॉन्ग फास्टिंग जैसे ट्रेंड काफी ज्यादा फॉलो करते हैं। कुछ लोगों के सिर पर वजन तेजी से घटाने का भूत सवार रहता है, ऐसे में वह 24 घंटो का भी उपवाह कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप 24 घंटों तक कुछ नहीं खाते हैं, तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। dr. Pooja Kedia Nutritionist at Cloudnine Group of Hospitals इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट बताती हैं कि आप जो खाना खाते हैं उससे शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है। यह ग्लूकोज आपके रक्त में मौजूद होता है या लिवर और मांसपेशियों में ग्लाइकोजन के रूप में जमा होता है।लगभग 6 घंटे तक शरीर इन्हीं स्रोतों से ऊर्जा प्राप्त करता है।
जब 6 से 13 घंटे का समय होने लगता है तब इस चरण में ग्लूकोज और ग्लाइकोजन का स्तर कम होने लगता है। तो शरीर धीरे-धीरे फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगता है। यह प्रोसेस लिपोलिसिस कहलाती है। जहां फैट ब्रेक होकर फैटी एसिड और कीटोन बॉडी में बदलता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
जब 12 से 24 घंटा होता है तब शरीर फैट बर्निंग मोड में होता है। आपका शरीर अब मुख्य रूप से कीटोन बॉडी पर निर्भर होता है, जो दिमाग को भी ऊर्जा देने लगती है। यह चरण मानसिक स्पष्टता और ऊर्जा में वृद्धि का कारण भी बन सकता है।
यह भी पढ़ें-लगातार दो दिन 5 घंटे की नींद लेने से क्या होता है? शरीर में हो सकते हैं ये 5 बदलाव
यह भी पढ़ें-क्या आपके होंठों के किनारों में दरार पड़ जाती है? जानें कारण और बचाव
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।