herzindagi
Is it possible to leak breast milk and not be pregnant

Breast Leaking: प्रेग्नेंसी न होने पर भी ब्रेस्ट से क्यों होता है डिस्चार्ज? जानें कारण

प्रेग्नेंसी न होने पर भी अगर आपके ब्रेस्ट से डिस्चार्ज हो रहा है, तो इसके कारणों पर ध्यान देना जरूरी है। सही कारण की पहचान होने पर भी डॉक्टर आपको इसे ठीक करने के लिए सही सलाह और दवाईयां दे पाएंगे।
Editorial
Updated:- 2023-11-22, 18:50 IST

महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध नलिकाएं होती हैं। इन्हे मिल्क डक्ट्स भी कहा जाता है। प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों में इनसे लिक्विड डिस्चार्ज होता है, जो काफी नॉर्मल है। लेकिन बिना प्रेग्नेंसी के भी अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट से दूध बाहर आता है। लेकिन कई बार महिलाओं को बिना प्रेग्नेंसी के भी ऐसा होता है। इसे नजरअंदाज न करें। बिना प्रेग्नेंसी के ब्रेस्ट लीक होने के क्या कारण हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉ. मनमोहन सिंह, निर्वासा हेल्थकेयर के चिकित्सा मामलों के उपाध्यक्ष, जानकारी दे रहे हैं।

क्या होती है ब्रेस्ट लीकिंग?

breast leaking causes

अगर आप प्रेग्नेंट नहीं हैं, बेबी को फीड नहीं करती हैं फिर भी आपके ब्रेस्ट से पानी या फिर दूध जैसा लिक्विड आ रहा है, तो इसे ब्रेस्ट लीकिंग कहते हैं। कुछ महिलाओं  में ब्रेस्ट को हल्का सा दबाने पर ऐसा होता है। वहीं, कुछ को यह डिस्चार्ज अपने आप भी हो सकता है। कई महिलाओं को इस समस्या में ब्रेस्ट में दर्द या और भी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- घर पर कैसे करें Breast Self Examination?

ब्रेस्ट लीकिंग के कारण (Is it possible to leak breast milk and not be pregnant)

what is breast leaking

  • बिना प्रेग्नेंसी, ब्रेस्ट से दूध आना या फिर क्लियर लिक्विड का बाहर आना बिल्कुल नॉर्मल नहीं है। इसके कारणों पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • ऐसा कई कारणों से हो सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी ऐसा होता है। महिलाओं के शरीर में अतिरिक्त प्रोलैक्टिन हो जाने पर भी ब्रेस्ट लीक हो सकते हैं। इसकी वजह से बिना प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के भी ब्रेस्ट से डिस्चार्ज हो सकता है।
  • प्रोलैक्टिन ज्यादा होने का असर महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर भी होता है।
  • ब्रेस्ट टिश्यूज में किसी तरह की सूजन या फिर दवाओं के साइड इफेक्ट्स की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
  • ब्रेस्ट लीक होने के पीछे थायरॉइड की समस्या भी हो सकती है।
  • ब्रेस्ट में सिस्ट बनने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में कई बार पीला या हरा डिस्चार्ज भी होता है।
  • अगर आप हार्मोनल इंबैलेंस से गुजर रही हैं और हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए कोई दवाई ले रही हैं, तो भी ऐसा हो सकता है।
  • सेक्सुअली एक्टिव होने और स्ट्रेस में रहने से भी यह संभव है।
  • कुछ महिलाओं को मेनोपॉज में भी यह परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें- Breast Cancer Awareness Month 2023: ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े इन 6 मिथ्स पर न करें विश्वास

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।