नए साल के मौके पर रुजुता दिवेकर से जानिए खुद को हेल्दी रखने के टिप्स

नए साल के मौके पर सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए कि आप खुद को हेल्दी रखने के लिए क्या कर सकती हैं।

health tips for new year in hindi

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रख पाना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में कई बार महिलाएं अपनी डाइट से कोम्प्रोमाईज़ कर लेती हैं। मगर ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। अगर आप बिजी लाइफस्टाइल की वजह से खुद पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं तो आपको सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर द्वारा बताई हेल्दी टिप्स को जरूर फॉलो करनी चाहिए। दरअसल, रुजुता डाइट संबंधित चीजें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने नए साल के मौके पर हेल्दी रहने की टिप्स बताई हैं।

रुजुता ने नए साल की शुरुआत में बहुत ही कमाल और आसान से इम्यूनिटी बूस्टर शेयर किये हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि आप साल 2022 को हैप्पी और हेल्दी कैसे बना सकती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि ‘घर का खाना, ड्रामा ना करना और फोन बाजू में रखना’ वो तीन चीजें हैं जो आपको पूरे साल काम आने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने डीटोक्स के लिए तोड़ बताया। एक और पोस्ट को शेयर करते हुए रुजुता ने बताया कि अगर आप अपने लिए डीटोक्स देख रही हैं तो घी, लेमन शॉट्स और डेरी-फ्री मिल्क की बजाए आपको रात में एक अच्छी नींद लेनी चाहिए।

फिलहाल, सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक नई वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि आप नए साल के मौके पर टॉप 3 टिप्स की मदद से खुद को हेल्दी कैसे रख सकती हैं:

फूड यानि खाना

खाने को लेकर रुजता ने वीडियो में बताया कि आपको एक अकेले पोषक तत्व के आधार पर अपने भोजन का चुनाव नहीं करना है। खाने पर ध्याने देने का मतलब है कि आपको अपनी डाइट में वो सारे पोषक तत्व शामिल करने हैं जिनसे आपके शरीर को एनर्जी मिले। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना है कि प्रोटीन, फाइबर, फैट और कार्बोहाइड्रेट की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी सामान्य मात्रा में आपकी बॉडी में जरूर जाने चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:Health Tips: छोटी-छोटी लेकिन हेल्‍थ के लिये बेहद जरूरी 6 बातें, आप भी जान लें

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज यानि व्यायाम करना आजकल बॉडी की डिमांड है। दरअसल, आज के समय में अधिकांश लोगों की डेस्क जॉब होती है जिसके चलते एक्सरसाइज ना के बराबर हो गई है। इसलिए जरूरी है कि शरीर थोड़ा व्यायाम भी करे। हालांकि, आपको इसे किसी पनिशमेंट की तरह नहीं लेना है, लेकिन अगर आप इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लेंगी तो आप बिल्कुल फिट एंड फाइन रहेंगी। इसलिए कोशिश करिए की हफ्ते में तीन घंटे आप एक्सरसाइज करें। बेस्ट एक्सरसाइज वही है तो पूरी की जाए।

इसे जरूर पढ़ें:Healthy Foods: मेंटल हेल्‍थ को बूस्‍ट करते हैं ये 5 तरह के फूड्स, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

जेंडर इक्वलिटी

यहां पर रुजुता ने जेंडर एकुलिटी की बात इसलिए की है क्योंकि कई बार महिलाओं को अपने खानपान, अपनी एक्सरसाइज या रेस्ट टाइम से थोड़ा कोम्प्रोमाइज करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो महिलाएं हैं। ऐसे में महिलाएं ये सोचती हैं कि हमारे पास खाने का या एक्सरसाइज करने का टाइम तो है लेकिन उसे सही से मैनेज नहीं कर पा रही हैं। दरअसल, महिलाओं के दिमाग में एकसाथ कई सारे काम चल रहे होते हैं, जिनको सोचते हुए कोई ना कोई काम अर्जेंट हो जाता है जिसके कारण बाकी की चीजें नहीं हो पाती हैं। इसलिए कोशिश करिए कि आप थोड़ा सा समय अपने लिए जरूर निकालें। साथ घर के सदस्यों को भी जरूरत है कि वो भी महिलाओं को अन्य कामों में मदद कराएं ताकि उन्हें भी अपने लिए कुछ करने का समय मिल पाए।

Recommended Video

उम्मीद है कि रुजुता से मिले टिप्स आपको पसंद आये होंगे। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें इस बारे में जरूर बताएं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP