पिछले कुछ सालों में डेंगू और चिकनगुनिया की दहशत बहुत बढ़ गई है। दोनों ही बीमारियों के एक जैसे लक्षण होने की वजह से अक्सर बीमारी की सही पहचान करना मुश्किल हो जाता हैं। हालांकि बुखार और कमजोरी सबसे आम लक्षण हैं लेकिन ज्यादातर लोग बुखार को मामूली सर्दी का लक्षण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह हैं कि यह बीमारी अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं।
हेस्थियंस में लाइफस्टाइल मैनेजमेंट कन्सलटेंट के तौर पर कार्यरत डॉक्टर धृती वत्स का कहना हैं कि ''बारिश के मौसम में सिर्फ डेंगू ही नहीं बल्कि चिकनगुनिया भी आम हो गया है। हर साल चिकनगुनिया से पीड़ित लोगों की संख्या में बढ़त देखने को मिलती हैं। यह बहुत चिंता का विषय हैं और सही रोकथाम के लिए सावधानी बरतना समय की जरूरत बन गयी है। चिकनगुनिया के रोकथाम के लिए बहुत आवश्यक है की हम इस बीमारी के बारें में सही जानकारी रखें। सही जानकारी हमें सही सावधानी और बीमारी की रोकथाम में मदद करेगा।''
चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है। एडीज मच्छर के काटने से चिकनगुनिया का वायरस इंसान को बीमार कर देता है। चिकनगुनिया के लक्षण डेंगू से बहुत मिलते जुलते हैं। इसलिए इन दोनों बीमारियों में पहचान करना अक्सर मुश्किल हो जाता है। पिछले कुछ सालों में चिकनगुनिया के केसेस बहुत बढ़ गए हैं। चिकनगुनिया के लिए कोई भी वैक्सीन या इलाज अभी नहीं हैं इसलिए जरूरी है सही सावधानी रखना। वैसे तो चिकनगुनिया जानलेवा नहीं होती है पर पीड़ित इंसान तेज भुखार, बहुत दर्द और कमजोरी से गुजरता है। यह बीमारी सेहत पर लम्बे समय तक असर डाल सकती हैं।
चिकनगुनिया के लक्षण आमतौर से संक्रमित मच्छर के काटने के 2-12 दिनों के भीतर दिखते हैं। चिकनगुनिया का मच्छर ज्यादातर दिन के दौरान काटता है। यह मच्छर जमा हुए साफ पानी में प्रजनन करते हैं और चिकनगुनिया का खतरनाक वायरस फैलाने का कार्य करता है। चिकनगुनिया के लक्षण नीचे दिए गए हैं:
Read more: वे बीमारियां जिन्होंने सबकी जिंदगी को बना दिया नर्क
दादी के पास हर चीज के नुस्खें होते हैं। चिकनगुनिया के लिए भी लाभकारी घरेलू उपाय उपलब्ध हैं। इन नुस्खों के सहायता से आप चिकनगुनिया से घर पर लड़ सकते हैं। यह घरेलू उपाय चिकनगुनिया के लक्षणों में राहत पहुंचाने में कारगर हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खें नीचे दिए गए हैं:
Read more: दवाओं से नहीं बल्कि घर में मौजूद इन 5 हर्ब्स से दूर होगा वायरल फीवर, जानिए कैसे
बीमारी से बचाव करना समझदारी है। चिकनगुनिया मच्छर के काटने से होती है। इसलिए आवश्यक है कुछ ऐसे उपाय अपनाना जो इस बीमारी को फैलने से रोके। ऐसे ही कुछ उपाय नीचे दिए गए हैं:
सही जानकारी से हम चिकनगुनिया जैसे खतरनाक बीमारियों से लड़ सकती हैं और उसके सही रोकथाम के लिए कार्य कर सकते हैं।
All image courtesy: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।