दिनभर कितना भी काम कर लिया जाए, लेकिन पता नहीं क्यों सुबह जल्दी नहीं उठा जाता। मेरी तरह ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिन्हें सुबह जल्दी उठना बिल्कुल भी पसंद नहीं होगा। जिस दिन ऑफिस की छुट्टी होती है, उस दिन हम जैसे बस बिस्तर पर लेटे हुए घड़ी में देखते रहते हैं और जब बहुत ही जरूरी होता है, तभी बिस्तर से उठने का काम करते हैं।
हो सकता है कि आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार हो। मगर सुबह जल्दी उठा जा सकता है, अगर आप रात को थोड़ा जल्दी सो जाएं। यह आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, सुबह जल्दी उठना शुरूआत में थोड़ा बोरिंग हो सकता है, लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने में न सिर्फ आपको मजा आएगा बल्कि सेहत भी बनेगी। साथ ही, दिन की शुरुआत अच्छी होती हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है।
आप शाम तक ताजगी से भरे रहेंगे। इसमें आपको महज 10-15 मिनट का समय लगेगा। मगर ये छोटे-छोटे काम आपको पूरे दिन अधिक आर्गेनाइज्ड बनाएगा और इससे आप खुद को पूरा दिन कम तनाव में महसूस करेंगी। आइए एक्सपर्ट हेल्थ एंड फिटनेस एक्सपर्ट स्मृति से जानते हैं। बता दें कि स्मृति खुद का हेल्थ सेंटर चलाती हैं और आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर हेल्थ से संबंधित जानकारी साझा करती रहती हैं।
सुबह भरपूर मात्रा में खाएं ओमेगा- 3
अगर आप रूखी और बेजान त्वचा के लिए परेशान हैं, तो यकीनन आपके अंदर ओमेगा- 3 की कमी है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने आहार में ओमेगा- 3 फैटी एसिड शामिल करें। आप अलसी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, अलसी में मौजूद ओमेगा -3 त्वचा को स्मूथ और लोचदार बनाए रखने के लिए कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें-अब कम time में कीजिये अपनी full body का workout, जो रखेंगी आपको fit
भरपूर मात्रा में पानी पिएं
एक्सपर्ट के मुताबिक आपको अपने दिन की शुरुआत पानी के साथ करनी चाहिए। अगर आप एक से दो गिलास पानी पी लेते हैं, तो आपको काफी हद तक फायदा होगा। रोजाना सुबह उठने के बाद एक कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं।
आप चाहें तो पानी को हेल्दी बना सकते हैं। जी हां, इसमें शहद, नींबू या फिर हल्दी मिला सकते हैं, जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट होगी और पेट भी आसानी से साफ हो जाएगा। इसके बाद ही आप चाय या कॉफी का सेवन करें क्योंकि ऐसा करने से गैस की शिकायत भी कम हो जाएगी।
ब्रश करने के बाद करें मेडिटेशन
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आज के समय में मेडिटेशनको अहम माना जाता है। मेडिटेशन सेहत को दुरुस्त रखने के साथ तनाव आदि को कम करने में हेल्प करता है। इससे मन शांत भी रहता है। सोचने की क्षमता भी बेहतर होती है। इसके अलावा रोगों से लड़ने की ताकत भी मिलती है।
मगर इसे सुबह करें तो बेहतर होगा, क्योंकि सुबह करने से आप पूरे दिन शांत और खुश रहेंगे। इसके अलावा, यह तो लगभग हर कोई जनता है कि मेडिटेशन करने के लिए एक सही जगह का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा, यह भी सभी जानते हैं कि सही पोस्चर का होना कितना जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें-बॉडी की परफेक्ट शेप के लिए रोजाना घर पर 10 मिनट ये 3 एक्सरसाइज करें
सूर्य नमस्कार करें
आप सुबह 20 मिनट निकालकर 7 मिनट सूर्य नमस्कार करें। यकीन मानिए यह आपको दिल और दिमाग को शांति देगा। आप सूर्य नमस्कार को करने के लिए वक्त नहीं, बल्कि गुण देखें क्योंकि इससे उचित चक्र हमारी सांस को नियंत्रित करने का काम करता है। हालांकि, सूर्य नमस्कार करने के फायदे इंसान की हेल्थ निर्भर करते हैं।
कैसे करें?
- अपने दोनों पैरों को मिलाकर मैट के किनारे पर खड़े हो जाएं।
- फिर दोनों हाथों को कंधे की सीध में उठाएं और पूरा वजन दोनों पैरों डाल दें।
- अब हथेलियों को मिलाएं और एक दूसरे से चिपका लें यानि नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
- कुछ देर ऐसी रहें और फिर सामान्य हो जाएं।
अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो हमें कमेंट करके बताएं। आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों