herzindagi
image

शरीर में जब बढ़ने लगती है गर्मी, तो दिखते हैं ये 7 चौंकाने वाले लक्षण

गर्मियों में आपको बाहर से गर्मी महसूस होती है, लेकिन यह गर्मी आपके शरीर में भी घर सकती है। ऐसा होने पर शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-08, 17:54 IST

गर्मी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। चारों तरफ से बस एक ही बुखार है उफ यह गर्मी कम क्यों नहीं होती? आप जिस गर्मी को बाहर से महसूस कर रहे हैं, वह आपके शरीर में भी बढ़ सकती है। जब शरीर का तापमान असंतुलित हो जाता है या इंटरनल हिट बढ़ जाती है, तो शरीर कुछ परेशान करने वाले संकेत देने लगता है। बाहरी गर्मी हमारे इंटरनल सिस्टम को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं शरीर में गर्मी बढ़ने से क्या-क्या लक्षण नजर आ सकते हैं।

शरीर में गर्मी बढ़ने के लक्षण

signs of excess body heat you should not ignore

बता देंगे जब शरीर में ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है तो आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है। शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकलता है। इसलिए अगर आपको कई बार बिना कोई काम किया ही पसीना आए तो समझ जाए कि आपके शरीर के अंदर गर्मी बढ़ गई है।

गर्मियों के मौसम में अक्सर चेहरे पर ब्रेकआउट फोड़े फुंसियां निकल ही आती है यह भी शरीर के अंदर बढ़ी हुई गर्मी का संकेत है।

गर्मी के मौसम में अगर आपको भी हर वक्त थकावट और सुस्ती महसूस होती है तो समझ जाए कि आपके शरीर में गर्मी बढ़ गई है शरीर का तापमान बढ़ने से एनर्जी ट्रेन होती है और ऐसे आपके बिना किसी मेहनत के भी थकावट महसूस होती है।

पेट में जलन होना पाचन तंत्र गड़बड़ जाना यह भी शरीर में गर्मी बढ़ने के ही लक्षण है। इसके कारण आपको बार-बार छाले हो सकते हैं।

यह भी पढे़ं-क्या आप जानती हैं PCOS के भी होते हैं अलग-अलग प्रकार? इससे जुड़ी जरूरी बातें जानें

excess body heat you should not ignore

अगर आपको बार-बार सिर में दर्द होता है तो यह भी शरीर में गर्मी बढ़ने का ही लक्षण हो सकता है। शरीर का तापमान बढ़ने पर नसें फैलने लगती है जिससे सिर में दबाव बनता है और दर्द होता है।

शरीर में गर्मी बढ़ने पर आपको चिड़िचिड़ापन और गुस्सा आ सकता है। अगर आप भी बात-बात पर गुस्सा करते हैं, तो यह इशारा है कि शरीर का तापमान असंतुलित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।