सेब खाने के अनेकों फायदे हैं। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। एक पॉपुलर कहावत भी है कि हर दिन सेब खाने से डॉक्टर से दूरी बनी रहती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि विटामिन और पोषक तत्वों से भरे सेब को एक लिमिट से ज्यादा खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। सेब खाने की एक लिमिट होती है और अगर वह क्रॉस हो जाए तो कई परेशानियों को न्योता मिल सकता है। सेब भले ही पोटैशियम, फाइबर, आयरन और मैग्नीनिशियम से भरपूर होता है, पर इसकी अति हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है।
अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं मानी जाती है, फिर चाहे वह हेल्दी खाने को लेकर ही क्यों ना रहे। सेब में नेचुरल शुगर और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं। इसे सुबह-सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर आप एक दिन में 2 से ज्यादा सेब खा रही हैं, तो थोड़ा-सा सचेत हो जाने की जरूरत है। ज्यादा सेब खाने का सेहत पर क्या असर पड़ता है, इसे लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की है। ज्यादा सेब खाने के नुकसान के बारे में हमें अवॉर्ड विनिंग डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट और लाइफस्टाइल कंसलटेंट सीमा सिंह ने बताया हैन्यूट्रिशन और लाइफस्टाइल कंसलटेंसी में सीमा सिंह का 24 साल से ज्यादा का अनुभव है।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, एक दिन में 1-2 सेब खाना ठीक है । लेकिन, इससे ज्यादा सेब खाना डाइजेशन की समस्या के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं को न्योता दे सकता है। आइए, यहां जानते हैं ज्यादा सेब खाने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं।

- एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा सेब खाने से ब्लोटिंग, गैस और पेट खराब होने की समस्याएं हो सकती हैं। सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसका ज्यादा सेवन पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या भी खड़ी कर सकता है।
- सेब में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, बहुत ज्यादा सेब खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे मेटॉबोलिक हेल्थ और डायबिटीज जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

- एक्सपर्ट के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को बहुत सोच-समझकर और लिमिट में सेब खाना चाहिए, क्योंकि इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी और शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है।
- सेब खाने के दूसरे कई नुकसान हो सकते हैं, जिससे फैट बढ़ने और डेंटल हेल्थ पर असर भी शामिल है। दरअसल, सेब में कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं और इनकी ओवरइटिंग करने बाद जल्दी डाइजेशन नहीं हो पाता है। इससे बॉडी फैट पर असर पड़ता है।
- ज्यादा सेब खाना दांतों के लिए भी खराब माना जाता है।
किस टाइम नहीं खाना चाहिए सेब?
शाम के समय या सोने से पहले सेब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे एसिडिटी, गैस या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आप इन समस्याओं से परेशान नहीं होना चाहते हैं, तो और रात के समय सेब खाने से बचना चाहिए।
सेब खाना कितना फायदेमंद होता है?
सेब खाने की अति ना की जाए तो यह एक बहुत फायदेमंद फल है। सेब को अगर सुबह के समय खाली पेट खाया जाए तो यह सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। सुबह-सुबह सेब खाने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है और इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप ओवर इटिंग की समस्या से भी बच सकते हैं।
- सुबह के समय सेब खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं। हर दिन सुबह सेब खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
- दिल की सेहत के लिए भी सेब फायदेमंद माना जाता है। सेब में मौजूद पोटैशियम और फाइबर से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- सेब में आयरन भी होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
- सेब के सेवन से इम्यूनिटी बेहतर होती है। यही वजह है कि डॉक्टर भी हर दिन एक सेब खाने की सलाह देते हैं।
सेब खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन अगर इसकी अति की जाए तो एक्सपर्ट के मुताबिक सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, डायबिटीज के मरीजों को सेब का सेवन बहुत ही सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों