प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है, जब एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एचसीजी हार्मोन का स्तर बढ़ता है ,जिसके कारण यूरिन अधिक प्रोड्यूस होता है। इस वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं को बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है। बार-बार उठने के चले कई बार महिलाएं यूरिन होल्ड भी कर लेती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि प्रेग्नेंसी में यूरिन होल्ड करने से क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। डॉक्टर नैंसी नागपाल कंसलटेंट गायनेकोलॉजिस्ट सेलुब्रिटस हॉस्पिटल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
प्रेग्नेंसी में यूरिन होल्ड करने से क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, जब आप यूरिन को देर तक रोकती हैं, तो यह ब्लैडर में जमा होता रहता है, जिससे बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिलता है। इससे यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण पेशाब करने में जलन, सेंसेशन, पेट में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि ब्लैडर पर जोर पड़ता है, जिससे यह समय से पहले प्रसव का कारण भी बन सकता है। वहीं लंबे समय तक यूरिन होल्ड करने से ब्लैडर फैलने लगता है, जिससे उसपरदबाव पड़ता है। यह दबाव गर्भाशय पर असर डालता है, जिससे भ्रूण की सांस लेने की प्रक्रिया और पोषण में रुकावट आ सकती है। यह भ्रूण की ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें-क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
इससे ब्लैडर कमजोर तो होता ही है, यह बैकफ्लो के रूप में किडनी तक पहुंच सकता है और किडनी में इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें-सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाएं न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों