वजाइना की बहुत अधिक सफाई भी बन सकती है इंफेक्शन का कारण, डॉक्टर से जानें

वजाइना को साफ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप वजाइना को बहुत अधिक साफ करती हैं, बार-बार वॉश करती हैं, तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

side effects of over washing the vagina

महिलाओं के लिए इंटिमेट हाइजीन मेंटेन करना बहुत जरूरी है। वजाइनल इंफेक्शन, रैशेज, खुजली और जलन जैसी दिक्कतें महिलाओं को अक्सर परेसान करती हैं। वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए, वजाइना का साफ होना बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि वजाइना को बहुत अधिक साफ करना या बार-बार साफ करना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अक्सर महिलाओं के पास इंटिमेट हाइजीन से जुड़ी सही जानकारी नहीं होती है और ऐसे में वे किसी भी चीज को फॉलो करने लग जाती है। कई बार इससे फायदे की जगह नुकसान होता है। ऐसे ही अगर आप वजाइना को बार-बार वॉश करती हैं, तो यह सही नहीं है। वजाइना की बहुत अधिक सफाई किस तरह नुकसान पहुंचा सकती है और इसे साफ करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में हमने डॉक्टर अदिति बेदी से बात की। डॉक्टर बेदी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइना की बहुत अधिक सफाई पहुंचा सकती है नुकसान

vaginal ph value

  • वजाइना को साफ करना बहुत जरूरी है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप वजाइना को बहुत अधिक साफ कर रही हैं यानी बार-बार वॉश कर रही हैं या वॉश करने के लिए इंटिमेट एरिया वॉश या साबुन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इससे नुकसान हो सकता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना खुद को खुद ही क्लीन करता है। ऐसे में इसे बहुत अधिक वॉश करने की जरूरत नहीं होती है।
  • वजाइना का नेचुरल एसिडिक पीएच, हानिकारक बैक्टीरिया से वजाइना को प्रोटेक्ट करता है। लेकिन, जरूरत से अधिक वॉश करने से इसके पीएच पर असर हो सकता है।
  • अगर आप लंबे समय तक वजाइनल वॉश का इस्तेमाल करेंगी, तो इसमें मौजूद केमिकल्स से वजाइना के पीएच पर असर होता है वजाइना में मौजूद गुड बैक्टीरिया पर भी कम हो सकते हैं। इससे वजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें-Vaginal Hygiene: वजाइना की खुजली और इंफेक्शन से हैं परेशान? पहनें इस तरह की पेंटी

how to prevent vaginal infection

  • वजाइना में दिन में एक-दो बार सादे पानी से धोना काफी है। बार-बार साबुन, इंटिमेट क्रीम या पाउडर का इस्तेमाल सही नहीं है।
  • वजाइनल हाइजीन मेंटेन करने के लिए, वजाइना को आगे से पीछे की ओर साफ करें। अगर आप इसे उल्टे तरीके से साफ करेंगी, तो इससे बैक्टीरिया वजाइना के अंदर पहुंच सकते हैं।
  • वहीं, हमेशा कॉटन की पेंटी पहनें। सिथेंटिक और बहुत टाइट पेंटी भी वजाइनल इंफेक्शन का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें- वजाइना के आस-पास क्यों बढ़ रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें

हेल्दी रहने के लिए, इंटिमेट हाइजीन को बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP