बिरयानी के शौकीन हैं तो पहले जान लें ये बातें, कहीं शौक सेहत पर न पड़ जाए भारी

बिरयानी खाना बहुत पसंद है तो पहले यह जान लें इसे खाने के फायदे और नुकसान क्या है।

biryani recipe

कुछ लोग बिरयानी देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाते हैं और झट से प्लेट में लेकर इसे खाना शुरू कर देते हैं। लोगों की पसंदीदा फूड होने की वजह से यह ज्यादातर पार्टी या फिर दावत इसे खूब बनाया जाता है। विश्वभर में 25 से अधिक वेरियटी की बिरयानी बनाई जाती है जो काफी पॉपुलर है। भारत में भी बिरयानी न सिर्फ पॉपुलर है बल्कि इसे खूब पसंद भी किया जाता है। बिरयानी को संतुलित कम्पोजिशन के साथ बनाया जाता है। ज्यादातर पार्टियों में इसे मुख्य रूप से दही, रायता या फिर दाल या फिर फ्राइड मीट के साथ परोसा जाता है। हालांकि बिरयानी लवर्स इसे घर पर भी अक्सर बनाते हैं। वहीं अगर आप बिरयानी का नियमित सेवन करती हैं तो इसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहिए।

बिरयानी में पोषण

biryani eating

बिरयानी बनाने के लिए चावल, मीट, तेल या घी, सब्जियां, दही और मसाले जैसी चीजों की आवश्यकता होती है। लेकिन इसकी पोषण का पता सामाग्री और क्वालिटी पर आधारित होता है।

बिरयानी के फायदे

chicken biryani

  • यह आपके शरीर को पोषण देने के साथ इसे आसानी से बनाया जा सकता है।
  • मसालों की वजह से यह ज्यादातर लोगों को आकर्षित करता है। खास बात है कि इसमें उययोग की जाने वाले मसाले हल्दी, लहसुन, अदरक, दालचीनी, लौंग आदि शामिल हैं। यह एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी कैंसर, ब्लड शुगर कम करने और हॉर्ट को बेहतर बनाए रखने के गुणों से भरपूर है।
  • बिरयानी में पोषक तत्वों जैसे कार्ब, प्रोटीन, फैट, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर को बैलेंस प्रदान करती है, जो स्वास्थ्य के लिए हेल्दी है।
  • वेजिटेबल बिरयानी को जब पर्याप्त मात्रा में सब्जियों के साथ पकाया जाता है, तो इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो सेहत के साथ-साथ वेट लॉस के लिए भी आवश्यक है।
  • नॉन वेजिटेरियन बिरयानी आपको विटामिन बी-12 की आवश्यकता को नैचुरल तरीके से पूरी करने में मदद करेगा जो आम तौर पर सब्जियों के साथ पकाया जाता है।
  • वहीं बिरयानी से न सिर्फ आपका पेट भर जाता है बल्कि संतुष्टि का भी एहसास होता है। हालांकि इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है, लेकिन जंक फूड की तुलना में यह कम अनहेल्दी है।

इसे जरूर पढ़ें-क्‍या प्रेग्‍नेंसी के दौरान निप्‍पल्‍स का डार्क होना नॉर्मल है? एक्‍सपर्ट से जानें

बिरयानी के नुकसान

c h biryani

  • अगर आप पार्टी की मूड में और बाहर से बिरयानी ऑर्डर कर रही हैं तो आप बीमारी का बुलावा दे रही हैं। क्योंकि मार्केट से मंगवाई गई बिरयानी खराब ही नहीं बल्कि घटिया क्ववालिटी के भी होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
  • बाहर से मंगवाई गई बिरयानी आपके पेट खराब हो सकता है, इसके अलावा अन्य शरीरिक परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं।
  • नॉन वेज के अलावा बाहर से मंगवाई गई वेजिटेरियन बिरयानी भी सेहत के लिए सही नहीं होता। क्योंकि इनमें ज्यादातर आलू का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपका फैट बढ़ सकता है।
  • अधिक मात्रा में मिलाए गए मसाले अल्सर, जायफल विषाक्तता के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, आपके जठरांत्र संबंधी कार्यों को परेशान कर सकते हैं।

बिरयानी का हेल्दी तरीका

biryani b fast

अगर आप बिरयानी खाना बहुत पसंद है, इसे घर पर बनाने की कोशिश करें। अधिक तेल या घी का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा चावल की जगह अधिक सब्जियों और अन्य हेल्दी चीजों को शामिल करें। अगर आप अपनी फैमिली के लिए बिरयानी बना रही हैं तो सब्जियों के अलावा पनीर, मशरूम, दाल या फिर अंडा या फिर चिकेन जैसी चीजों को शामिल कर सकती हैं।

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP