म्यूजिक थेरेपी से मिटाएं तनाव और पाएं स्वस्थ जीवन का रास्ता

म्यूजिक सुनने से सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं होता है बल्कि इससे स्वास्थ्य पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। स्ट्रेस को दूर करने से लेकर,मूड ठीक करने तक, म्यूजिक थेरेपी के कई फायदे हैं।

 
does music have health benefits

म्यूजिक सुनना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इससे मूड अच्छा होता है। अक्सर कोई खराब गाना या धुन हमें मायूस कर देती है। वहीं अच्छे म्यूजिक से मूड रिफ्रेश होता है। म्यूजिक सुनने से सिर्फ हमारा मूड ही अच्छा नहीं होता है बल्कि इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। इसे म्यूजिक थेरेपी या संगीत चिकित्सा कहा जाता है। म्यूजिक थेरेपी एक तरह की चिकित्सा ही है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहत कर सकती है। दिल और दिमाग को रिलैक्स करने के लिए भी म्यूजिक अच्छा माना जाता है। अक्सर हम स्ट्रेस होते हैं, या फिर एंग्जायटी महसूस करते हैं, तो इन सब चीजों को दूर करने में इससे मदद मिल सकती है।

स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा खान-पान और पूरी नींद है, उतना ही जरूरी दिल और दिमाग को आराम मिलना भी है। म्यूजिक थेरेपी के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में सिध्दार्थ एस कुमार, फाउंडर, न्यूमरोवाणी और पर्सनलाइज्ड म्यूजिक थेरेपिस्ट से जानते हैं।

फिजिकल हेल्थ बेनेफिट्स

संगीत चिकित्सा, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। अगर शरीर में कहीं दर्द महसूस हो रहा हो, तो इसे संगीत के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। संगीत सुनने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। यह हैप्पी हार्मोन है, जो दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसले अलावा संगीत के जरिए हम एंटरटेन भी होती है, और इस वजह से दर्द से हमारा ध्यान हटने में मदद मिल सकती है।

मेंटल और इमोशनल हेल्थ बनेफिट्स

benefits of music therapy

संगीत मेंटल और इमोशनल हेल्थ के लिए एक दवाई की तरह काम करता है। यह हमारे मूड को लिफ्ट करता है, एंग्जायटी और डिप्रेशन (डिप्रेशन के लक्षण) को करने में मदद करता है। इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है। इसके हमारा नर्वस सिस्टम अच्छे से काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, म्यूजिक से हमार याददाश्त में सुधार हो सकता है और हमारे स्किल्स पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है। इससे ब्रेन को कई फायदे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

म्यूजिक थेरेपी का सही तरीका

benefits of music therapy on emotional health

म्यूजिक को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं। रोज कुछ देर सभी चीजें छोड़कर 10 मिनट के लिए म्यूजिक सुनें। इस दौरान अगर आपका ध्यान इधर-उधर भटकने लगे तो म्यूजिक पर फोकस करने की कोशिश करें। रोज 10 मिनट तक ऐसा करने से आपको अपने आप बदलाव महसूस होगा। (प्रेग्नेंसी में मूड स्विंग्स को कैसे करें मैनेज)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP