भारत समेत कई संस्कृतियों में, चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह भ्रूण के कल्याण को प्रभावित कर सकता है, जिससे शारीरिक विकृति या बदसूरत बर्थमार्क्स हो सकते है। हालांकि इसके प्रभाव को प्रमाणित करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन विश्वास हमारे दिमाग में इतनी दृढ़ता से बना हुआ है कि ग्रहण के दिन गर्भवती महिला और उसका परिवार स्वाभाविक रूप से उसकी भलाई के लिए चिंता करने लगता है। क्यों सबसे लंबा चंद्रग्रहण पड़ने वाला है तो आप जान लीजिए कि गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी रखनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपका मन भी प्रेग्नेंसी में अजीबोगरीब चीजें खाने को ललचाता है? जानें क्यों होता है ऐसा
ऐसा कहा जाता है कि अगर गर्भवती महिला के लिए सावधानियां जरूरी हैं। अगर वो महिला ग्रहण के दौरान चंद्रमा के संपर्क में आती है, तो वह हानिकारक प्रभावों से ग्रस्त है। इसलिए, उसे घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप इस के नेगेटिव असर से बच सकती हैं। आइए जानें कि ग्रहण की नेगेटिव असर से बचने के लिए एक गर्भवती महिला को क्या-क्या करना चाहिए।
या आप कह सकते हें कि आज रात जब चंद्रग्रहण लगने पर अगर गर्भवती महिलाएं रोशनी में आ जाती हैं तो चंद्रमा की किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डालती हैं। क्योंकि चंद्रमा की किरणों में उस समय कुछ ऐसी दूषित तरंगे मौजूद होती हैं, जो अजन्मे शिशु को प्रभावित कर सकती है। ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर नहाना चाहिए, क्योंकि ग्रहण की तरंगों के कारण वातावरण दूषित हो जाता है। ग्रहण के दौरान वातावरण में जिन तरंगों का प्रवाह होता है, वह न केवल जीवित बल्कि बेजान वस्तुओं पर भी असर करती है। इसलिए ग्रहण से पहले जो खाना पका होता है या फिर घर में पड़ा पानी भी दूषित हो जाता है।
ग्रहण के दौरान दूषित भोजन किसी को नही करना चाहिए लेकिन पानी दूषित न हो, इसके लिए एक उपाय किया जा सकता है। ग्रहण से पहले ही पानी या जिस खाने को आप पका चुके हैं और बाद में इस्तेमाल करना चाहते है, तो उस में तुलसी के पौधे की पत्तियां डाल दें। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को तेज़ धार वाली चीजों से दूर रहना चाहिए। जैसे कि चाक़ू, कैची, सुई। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला के लिए सबसे जानने योग्य सबसे जरूरी बात यह है कि इस दौरान बाहर निकलने की भूल न करें।
इसे जरूर पढ़ें- घरवालों को दे दी है गुड न्यूज तो इन 5 एक्सरसाइज को करने से बचें
याद रखें, कि उपर्युक्त चीजों को करने और ना करने का कोई वैज्ञानिक डेटा नहीं है। इसलिए आप खुद को अच्छे से हाइड्रेटेड रहें और लंबे समय तक भोजन के बिना न रहें क्योंकि इससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है और इससे आपको एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
ये चंद्रग्रहण 16-17 जुलाई की दर्मियानी रात को होगा। ये एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार रात 12.13 बजे (17 जुलाई) से ये शुरू होगा। ये अपने चरम पर 3.00 बजे रात में होगा और उसके बाद ये 4.29 बजे सुबह तक चलेगा। हालांकि, इसका असर 5.47 बजे सुबह तक रहेगा। ये चंद्रग्रहण 5 घंटे 34 मिनट तक रहेगा। 149 साल बाद ऐसा योग बन रहा है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।