लिवर हमारी बॉडी का सबसे अहम अंग है और हमारे डाइजेशन में इसकी अहम भूमिका होती है। यह हमारी बॉडी के लिए कई महत्वपूर्ण काम करता है, जैसे बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। आजकल लगभग हर महिला को पेट से सम्बंधित कुछ न कुछ परेशानी लगी रहती है, क्या आप जानती हैं कि यह परेशानी लिवर में गड़बड़ी के कारण अधिक होती हैं। जी हां आजकल की महिलाएं अपनी डाइट पर विशष ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसकी वजह से लिवर खराब हो जाता हैं, या लिवर सम्बंधित अन्य परेशानी जैसे फैटी लिवर, सूजन और लिवर में इंफेक्शन आदि हो जाता है।
अगर आपका खाना भी ठीक प्रकार से नहीं पच रहा हैं या पेट में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि ये लिवर की खराबी के लक्षण हैं। और इसे अनदेखा करना आपके घातक साबित हो सकता हैं। ज्यादातर लिवर की खराबी अधिक तेल मसाले वाला भोजन, ज्यादा शराब पीने या बाहर का खाना अधिक खाने के कारण होता हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Thyroid Cancer का जड़ से खात्मा करेंगे ये 5 herbs
Image Courtesy: Pxhere.com
अगर में खराबी हो या लिवर पर फैट जमा हो या फिर वह बड़ा हो गया हो तो ऐसे में पानी भी नही हजम होगा, त्वचा पर सफ़ेद धब्बे पड़ने लगते हैं जिससे “लिवर स्पॉट” भी कहा जाता हैं। अगर हमारा लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा होता हैं, तो जैसे कि हमने आपको बताया कि ऐसे में मुंह से गन्दी बदबू आने लगती हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मुंह में अमोनिया ज्यादा रिसता हैं, आंखों के नीचे धब्बे पड़ने लगते हैं जिस पर आपके खराब हेल्थ का असर साफ़ दिखाई देने लगता हैं।
इसे जरूर पढ़ें: लंग कैंसर का काल हैं ये 5 आयुर्वेदिक herbs
लिवर को हेल्दी रखने के लिए स्वामी परमानन्द प्राकृतिक चिकित्सालय के आयुर्वेदिक डॉक्टर सुबोध भटनागर कुछ आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में बताते हैं जो हमारे लिवर को हेल्दी रखने में हेल्प करता हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर सुबोध भटनागर का कहना हैं कि
'लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स करते हैं। इसलिए लिवर का उपचार करने से पहले रोगी का ब्लड साफ होना जरूरी है ताकी लिवर पर जमे दूषित दोष नष्ट हो सके और लिवर का भार कम हो सके।'
Image Courtesy: Pxhere.com
अनुलोम विलोम प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम को सुबह जरूर करें। इन सभी बातों को अगर आप ध्यान रखेगी तो आप लिवर की बीमारी से बची रहेगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।