एसेंशियल ऑयल्स हमारे समग्र स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। तमाम एसेंशियल ऑयल्स में से एक है जुनिपर एसेंशियल ऑयल, जो अपने गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीस्पास्मोडिक, एस्ट्रिंजेंट, रूबेफिएंट,आदि गुण होते हैं, जो हमें किसी न किसी रूप में आराम पहुंचाते हैं। कई इंडस्ट्रीज में जुनिपर का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि जिन जैसे अल्कोहोलिक बेवरेज में भी इसे फ्लेवर के लिए इस्तेमाल करते हैं। यूरोप में होने वाली यह एवरग्रीन श्रब अपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए मशहूर है। इससे क्या लाभ आपको मिलते हैं आइए जानें।
दांतों और मांसपेशियों के लिए
एस्ट्रिंजेंट के कारण, यह दांतों के दर्द को ठीक करने में मदद करता है। आपके मसूड़ों को भी मजबूती देता है। अगर आपके मसूड़ों की पकड़ मजबूत होगी तो दांत भी ढीले होने से या गिरने से बच सकते हैं। यह ढीली मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। इस गुण का उपयोग दस्त को भी ठीक करने के लिए किया जा सकता है। जुनिपर एसेंशियल ऑयल ब्लड वेसल को कॉन्ट्रैक्ट कर सकता है और इस प्रकार रक्तस्राव की संभावना को कम कर सकता है।
ब्लड सर्कुलेशन के लिए
इसमें रूबेफिएंट गुण होते हैं यानी कि यह ऐसा एजेंट है जो आपके चेहरे की लालिमा को बढ़ाता है। शरीर के बाकी हिस्सों में भी जब इसे लगाया जाता है, तो यह त्वचा के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा लाल होती है। सही ब्लड सर्कुलेशन होने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। हालांकि इसे बहुत अधिक मात्रा में नहीं लगाया जाना चाहिए, नहीं तो इससे जलन हो सकती है।
पेट की समस्याओं के लिए
जुनिपर का तेल पेट के लिए फायदेमंद होता है। यह पेट के विकारों और अल्सर को ठीक करने में भी मदद कर सकता है। पाचन के लिए पेट में पित्त, गैस्ट्रिक जूस और एसिड के उचित प्रवाह को सुनिश्चित करता है। कभी-कभी, लंबे समय तक एसिडिटी के कारण पेट की अंदरूनी परत क्षतिग्रस्त हो जाती है और अंततः अल्सर का रूप ले लेती है। जुनिपर का तेल इस स्थिति से बचने में आपकी मदद कर सकता है क्योंकि यह पेट में पित्त के स्राव को बनाए रखता है। पित्त प्रकृति में बेसिक होता है और एसिड को निष्क्रिय करता है।
इसे भी पढ़ें :क्या आप जानती हैं एसेंशियल ऑयल के ये हेल्थ बेनिफिट्स
गैस की परेशानी से छुटकारा
जुनिपर जैसे कार्मिनेटिव एजेंट आंतों की गैस को कम करने में मदद करते हैं। पेट फूलना या शरीर में अतिरिक्त गैस सीने में दर्द, अपच और बेचैनी का कारण बन सकती है, रक्तचाप बढ़ा सकती है, दिल की बीमारियां हो सकती हैं और पेट में तेज दर्द दे सकती है। एसिडिटी आदि के कारण पेट में मरोड़े उठने लगते हैं, जो जुनिपर ऑयल से ठीक हो सकता है। कुछ लोग लंबे समय से गैस की समस्या से जूढ रहे होते हैं, उनके लिए भी यह फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें :सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सहजन का तेल
समग्र स्वास्थ्य के लिए
क्या आपने कभी हेल्थ टॉनिक के बारे में सुना है? जुनिपर ऑयल को एक टॉनिक के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह शरीर की मांसपेशियों, टिशूज, त्वचा और विभिन्न अन्य सिस्टम को फायदा पहुंचाता है। यह रेस्पिरेटरी, सर्कुलेटरी, नर्वस, डाइजेस्टिव आदि को सही से काम करने में मदद करता है।
जुनिपर ऑयल वाकई में एक हेल्थ टॉनिक है। इसके इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मगर हमारी सलाह है कि किसी भी नई चीज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। ऐसे अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit : Freepik images
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों