Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
aaj ka kumbh rashifal 12 february 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 February 2026: ग्यारहवें भाव में धनु का चंद्रमा, काम के बोझ से मुक्ति और लाभ की प्राप्ति, जानिए कुंभ राशि की महिलाओं का राशिफल

12 फरवरी 2026 को कुंभ राशि की महिलाओं को काम के बोझ और ऑफिस की राजनीति से बड़ी राहत मिलेगी। चंद्रमा के 11वें भाव में होने से सेलिब्रेशन, नेटवर्किंग और आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और बॉस सराहना करेंगे। प्रेम संबंधों में दोस्ती महत्वपूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य में पैरों का विशेष ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 07:15 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 12 February 2026: गुरुवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए  सेलिब्रेशन  और नेटवर्किंग  का है। पिछले दो-ढाई दिनों से आप काम के बोझ और ऑफिस की राजनीति  से परेशान थीं, लेकिन आज आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। आज चंद्रमा आपकी राशि से  लाभ, आय और इच्छा पूर्ति भाव में प्रवेश कर चुका है  आज का दिन आपकी  विशलिस्ट  पूरी करने का है। आज आप काम से थोड़ा ब्रेक लेकर दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद करेंगी। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा  बढ़ेगी। अगर कोई पुराना दोस्त या परिचित आपसे मिलेगा, तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप टीम वर्क में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी और लोग आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ करेंगे। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन फ्रेंडशिप फर्स्ट का है। 11वां भाव दोस्ती का है, इसलिए आज आपका रिश्ता एक दोस्त की तरह ज्यादा और प्रेमी की तरह कम रहेगा, जो कि बहुत स्वस्थ संकेत है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी पार्टी, समारोह या सोशल गैदरिंग में जा सकती हैं, जहाँ आप दोनों अच्छी तरह नजर आएंगे। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन दोस्तों के बीच से ही कोई खास रिश्ता निकलने का है; शायद कोई दोस्त आपको प्रपोज कर दे।
उपाय: पीली मिठाई या बेसन के लड्डू दोस्तों या बच्चों में बांटें।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन अवार्ड्स का है। पिछले दिनों आपने जो कड़ी मेहनत की थी आज उसका फल मिलने का समय आ गया है। बॉस या सीनियर आज आपके काम की खुलकर तारीफ करेंगे। जो महिलाएं एनजीओ सोशल वर्क, एचआर या इवेंट मैनेजमेंट में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज नए कॉन्टेक्ट्स बनेंगे जो भविष्य में करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
उपाय - आज हनुमान चालीसा और सिंदूर का तिलक लगाएं।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज कई स्रोतों से लाभ के योग हैं। 11वां भाव सबसे मजबूत धन भाव माना जाता है। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, बोनस की घोषणा हो सकती है, या बिजनेस में अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप अपने होब्बीएस या गैजेट्स पर पैसा खर्च करना पसंद करेंगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार है, फायदा होने की प्रबल संभावना है।
उपाय: पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और विष्णु जी का ध्यान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपने पैरों , विशेषकर पिंडलियोंऔर एड़ियों का ध्यान रखना होगा। 11वां भाव पैरों के निचले हिस्से का होता है। आज ज्यादा भागदौड़ या हील्स पहनने से पैरों में दर्द या ऐंठन हो सकती है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन न होने दें। बाकी मानसिक रूप से आज आप बहुत खुश और तनावमुक्त रहेंगी।
उपाय:आज केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल चढ़ाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;