आजकल कई कारणों से कपल्स देर से बेबी प्लान कर रहे हैं। ज्यादातर महिलाएं 32-35 की उम्र में ही कंसीव करने के बारे में सोच रही हैं। हालांकि, एक वक्त पर ऐसा कहा जाता था कि देर से प्रेग्नेंसी प्लान करना सही नहीं है और इसमें काफी मुश्किलें आ सकती हैं और प्रेग्नेंट होने की सही उम्र 20-25 साल ही मानी जाती थी। लेकिन, आज कई कारणों से लेट प्रेग्नेंसी काफी आम हो गई है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वाकई अगर कोई महिला 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही है, तो उसमें मुश्किल आना तय है और आखिर कंसीव करने की सही उम्र क्या है, इन सवालों का जवाब हमने गायनेकोलॉजिस्ट से जानने की कोशिश की। उनसे हुई बातचीत के आधार पर हम आपके साथ इस विषय से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
क्या 35 की उम्र के बाद सभी महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल होता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि लेट ट्वेंटीज से लेकर अर्ली थर्टीज तक का समय, प्रेग्नेंसी के लिए सबसे सही माना जाता है यानी अगर हम इसे एक फिगर में बताने की कोशिश करें तो 28-32 साल की उम्र का समय कंसीव करने के लिए बिल्कुल सही है।
- अगर आप 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो यह बात पूरी तरह से सच है कि कहीं न कहीं आपको कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है।
- दरअसल, 20 से 30 साल की उम्र में महिलाओं की फर्टिलिटी सबसे अच्छी होती है। इस समय पर रिलीज होने वाले एग्स की क्वालिटी सही होती है और इसलिए इस समय पर कंसीव करना आसान होता है।
- हाई क्वालिटी एग्स को ओवरीज जल्दी बाहर निकालती है और धीरे-धीरे बढ़ती उम्र के साथ जो एग्स रिलीज होते हैं, उनकी क्वालिटी कम होती जाती है। यही वजह है उम्र बढ़ने के साथ, महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल आती है।
यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?
- सिर्फ एग क्वालिटी ही नहीं, उम्र बढ़ने के साथ, एग्स की संख्या पर भी असर होता है। इसके अलावा, एंडोमेट्रियोसिस और भी कई हेल्थ कंडीशन्स का फर्टिलिटी पर नेगेटिव असर पड़ता है।
- ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप 35 की उम्र के बाद मां नहीं बन सकती हैं। लेकिन, इस केस में कुछ महिलाओं के लिए नेचुरली कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर आप अपनी डाइट का सही ख्याल रख रही हैं, 30 की उम्र के बाद डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर रही हैं, स्ट्रेस, एल्कोहल से दूर हैं और एक हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन कर रही हैं, तो आपकी मुश्किल काफी हद तक कम हो सकती है।
- बेशक मां बनने का फैसला लेने के लिए किसी भी महिला का शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार होना जरूरी है। लेकिन, आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि एग क्वालिटी, हार्मोन्स और भी कई चीजों पर उम्र बढ़ने के साथ असर होता है और लेट प्रेग्नेंसी में मुश्किल आ सकती है।
प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त, महिलाओं को इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों