आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकती है अधिक ठंड, इन टिप्स से करें बचाव

Oral Health: बढ़ती ठंड का असर, हमारे पूरे शरीर पर होता है। अधिक ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं, अधिक ठंड आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ठंड की वजह से ओरल हेल्थ पर क्या असर होता है और किन टिप्स से आप अपना बचाव कर सकती हैं, चलिए डॉक्टर से जानते हैं।
image

लगभग पूरे देश में इन दिनों सर्दी अपने चरम पर है। गिरते पारे का असर, हमारे पूरे शरीर पर होता है। जब तापमान कम होता है, तो इसकी वजह से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी दिक्कतें आमतौर पर देखने को मिलती है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, सर्दी में अधिक परेशान रहते हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि सर्दी का असर, शरीर पर सिर्फ इतना ही होता है, तो आप गलत है। सर्दी हमारे पूरे शरीर को प्रभावित करती है और इसमें ओरल हेल्थ भी शामिल है। बढ़ती ठंड का ओरल हेल्थ पर भी असर होता है। दांतों में सेंसिटिविटी, डिस्कम्फर्ट और भी कई ओरल इश्यूज इस समय पर आपको परेशान कर सकते हैं। ठंडा मौसम किस तरह से ओरल हेल्थ पर असर डालता है और इससे बचने के लिए, किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी Dr. Praful Sabadra दे रहे हैं। वह Dr. Sabadra’s Advanced Dentistry Center के फाउंडर हैं।

बढ़ती ठंड का आपकी ओरल हेल्थ पर क्या असर होता है?

dental care in cold weather

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अचानक से ठंडी हवा या ठंडे खाने के संपर्क में आने के कारण, दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। इसकी वजह से दांत में तेज दर्द हो सकता है। खासकर, जिन लोगों का डेंटिन खुला हो या इनेमल घिसा हुआ हो, उन्हें यह दिक्कत ज्यादा हो सकती है।
  • सर्दियों के दौरान कम ह्यूमिडिटी और हीटर के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से डिहाइड्रेशन और ड्राई माउथ की दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से बैक्टीरिया के विकास और सांसों की दुर्गंध बढ़ सकती है।
  • सर्दी की वजह से होंठ और मसूड़े फटने लगते हैं। असल में ठंडी हवाएं, होंठों को सुखा सकती हैं और इसके कारण मसूड़ों में जलन हो सकती है।
  • सीजनल इंफेक्शन जैसे कोल्ड और फ्लू भी ओरल हेल्थ पर असर डाल सकते हैं। ऐसे समय पर कई बार लोग ओरल हाइजीन को नजरअंदाज कर देते हैं और इसकी वजह से ओरल हेल्थ प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें-दांत के दर्द से तुरंत राहत दिलाता है ये देसी नुस्खा, आप भी आजमाकर देखें

सर्दियों में ओरल हेल्थ को सुधारने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

how to maintain oral hygiene

  • ओरल हाइजीन को मेंटेन रखें। दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें। साथ ही फ्लॉसिंग जरूर करें। इससे इनेमल और गम्स में होने वाले डैमेज से बचा जा सकता है।
  • अगर आपको टूथ सेंसिटिविटी है, तो ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, जो सेंसिटिविटी में आराम पहुंचाए और दांतों के इनेमल को प्रोटेक्ट करे।
  • अधिक से अधिक पानी पिएं, जिससे मुंह में ड्राईनेस न हो। ग्रीन टी जैसी हॉट ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • होंठों और मसूड़ों को सुरक्षित रखने के लिए, एसपीएफ वाला लिप बाम लगाएं। चेहरे को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए, गम प्रोटेक्टर या स्कार्फ का उपयोग करें।
  • शुगर ड्रिंक्स और एसिडिक फूड्स को कम से कम लें। इससे सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। वहीं, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे दांतों को मजबूती मिल सकती है।
  • रेगुलर डेंटल चेक-अप बहुत जरूरी है। समय-समय पर डेंटिस्ट से जरूर मिलें।

यह भी पढ़ें- दांत दर्द करता है परेशान तो यह आयुर्वेदिक नुस्‍खा आएगा काम

ओरल हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए, दांतों को सही से साफ करना, फ्लॉसिंग और समय-समय पर डेंटिस्ट से चेकअप करवाना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP