जंक फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है इसके बारे में तो आपने तमाम जगह सुना होगा, लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि असल में इसे खाने के बाद शरीर में किस तरह का बदलाव होता है। कई बार हमारी खाने-पीने की आदतें हमें कुछ ज्यादा ही परेशान कर देती हैं। शरीर के लिए नुकसानदेह चीज़ों में से एक है बर्गर। बर्गर भले ही खाने में अच्छा लगता हो, लेकिन वो स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक होता है। महीने में एक आध बार चलता है, लेकिन जिन लोगों को बर्गर खाने की आदत होती है उन्हें ये जान लेना चाहिए कि शरीर में जाने के बाद ये क्या करता है।
अमेरिकी वेबसाइट Fast Food Menu Price ने कुछ समय पहले एक ग्राफिक पब्लिश किया था। ये Mcdonald's के बर्गर को लेकर था। एक बिग मैक चीज़ बर्गर खाने के बाद शरीर में किस तरह के बदलाव होते हैं ये बताया गया था।
ये प्रोसेस ड्रग्स की तरह ही असर करता है और बिलकुल कोकेन वाला असर होता है। इसमें फ्रूक्टोस कॉर्न सिरप और सोडियम होता है। ये दोनों ही एडिक्टिव होते हैं। यही कारण है कि खाने के 20 मिनट के अंदर हमारे शरीर में थोड़ा और खाने की ललक बढ़ती है।
हाई फाइबर और फैट वाले खाने के बाद शरीर का शुगर लेवल बढ़ जाता है। ये एकदम ज्यादा नहीं होता, लेकिन यकीनन थोड़ा बहुत बढ़ता है।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के इन 5 ढाबों के खाने का स्वाद जरूर चखे, तभी आएगा सफर का मजा
बर्गर के बन में फ्रूक्टोस कॉर्न सिरप होता है और हाई सोडियम। ये दोनों एडिक्टिव चीज़ें शरीर में ऐसा अहसास करवाती हैं जैसे दोबारा इसकी जरूरत है।
पाचन क्रिया धीमी हो जाएगी। इस स्टेज तक भी सोडियम शरीर पर असर दिखाना शुरू कर देगा। फैट इतना ज्यादा होता है कि पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, कई बार हेवी बर्गर तीन दिन तक नहीं पच पाता है। शरीर को और चाहिए होता है क्योंकि उसे ये भ्रम होता है कि उसने कम खाया है, लेकिन असलियत में शरीर में खाने की मात्रा सही होती है। बर्गर में 2.4g तक नमक हो सकता है और दिन में इंसान को 6 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। ये बताता है कि बर्गर में नमक बहुत होता है।
आलस आता है। पाचन क्रिया धीमी हो गई है और रिसर्च तो ये दावा करती है कि ये पचने में तीन दिन लेता है। हालांकि, भारत में मीट कंटेंट ज्यादा नहीं खाया जाता इसलिए ये कम हो सकता है। पर फिर भी डाईटीशियन की सलाह है कि बर्गर रोज़ या हर हफ्ते खाने की चीज़ नहीं है।
अब एक बर्गर शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहा है ये तो देख लीजिए। पर एक बर्गर के साथ अगर फ्रेंच फ्राई और कोल्ड ड्रिंक और अन्य कोई खाने-पीने की चीज़ देखी जाए तो यकीन मानिए बात और बिगड़ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- आगरा घूमने के लिए ही नहीं खाने की इन 4 चीजों के लिए भी है फेमस
1. बर्गर में करीब 360 कैलोरी और फ्राइज में करीब 500 कैलोरी तो कुल मिलाकर 860 कैलोरी होगी।
2. बर्गर में 19 ग्राम और फ्राइज में 22 ग्राम फैट होता है। तो कुल 41 ग्राम फैट।
3. बर्गर में 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और फ्राइज में 72 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं यानी कुल मिलाकर 99 ग्राम कार्बोहाइड्रेट शरीर में जाते हैं।
4. बर्गर में 670 मिलीग्राम सोडियम होता है और फ्राइज में 710 मिलीग्राम तो कुल 1380 मिलीग्राम सोडियम शरीर में जाता है।
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।