herzindagi
tips to prevent bad smell from mouth in hindi

अगर करेंगी ये काम, मुंह से नहीं आएगी बदबू

मुंह से बदबू का एक कारण डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। मुंह से बदबू न आए, इसके लिए आपको रोजाना दांतों को अच्छे से साफ करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-07-28, 17:15 IST

मुंह से बदबू आना, शर्मिंदगी का कारण बनता है। इसलिए कहा जाता है कि मुंह को साफ रखना जरूरी होता है। बदबूव के कई कारण होते हैं। इनमें गलत खानपान से लेकर मुंह की सही तरीके से सफाई न करना शामिल है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मुंह से बदबू नहीं आने के लिए क्या करना चाहिए। 

मुंह से बदबू क्यों आती है?

  • दांतों संबंधी किसी भी समस्या जैसे सड़न या पायरिया के कारण मुंह से बदबू आने लगती है। इसलिए आपको ऐसी कोई परेशानी नहीं है, यह जांच करने के लिए डेंटिस्ट से समय-समय पर चेकअप करवाना चाहिए।
  • अगर आपको पेट संबंधी समस्या है, तो मुंह से बदबू आ सकती है। खासतौर पर कब्ज की परेशानी होने पर ऐसा होता है।
  • शराब और मीट का सेवन भी इस परेशानी का एक कारण है। अगर आप मीट खाती हैं, तो तुरंत ब्रश करें। रात को सोने से पहले ब्रश करना बिल्कुल भी न भूलें। 

क्या कुल्ला करने से मुंह से बदबू नहीं आती?

अक्सर हम सभी यह गलती करते हैं कि खाने के बाद कुल्ला नहीं करते हैं। इसके कारण मुंह से बदबू आने लगती है। केवल 3 टाइम खाने के बाद ही नहीं, जब भी आप कुछ खाएं, तो मुंह साफ करना न भूलें। कुल्ला करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। 

क्या मुंह से बदबू का कारण खानपान है?

causes of bad mouth smell

गलत खानपान कई समस्याओं की जड़ बनता है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खाती हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि कुछ फूड्स बदबू पैदा करते हैं। इनमें लहसुन, प्याज और ऐसे कई मसाले हैं जिनके सेवन से मुंह से बदबू आने लगती है। इसलिए जब आप लहसुन-प्याज खाएं, तो मुंह को अच्छे से साफ करना न भूलें। केवल पानी से ही नहीं आपको माउथ वॉश का भी इस्तेमाल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Expert Tips: मुंह से आने वाली स्मेल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्या टूथब्रश करने से मुंह से बदबू नहीं आती?

why you should clean your teethस्वस्थ दांतों के लिए टूथब्रश करना जरूरी होता है। सुबह और रात को सोने से पहले दो बार ब्रश जरूर करें। ब्रश न करने की वजह से भी मुंह से बदबू आती है। इसलिए आपको अच्छे से ब्रश करना चाहिए। अगर आप किसी कारण के चलते ब्रश नहीं कर पा रही हैं, तो कम से कम पानी से अच्छे से कुल्ला कर लें। (ओरल हाइजीन कैसे मेंटेन करें)

इसे भी पढ़ें: मुंह की बदबू से हैं परेशान तो आजमाएं दादी मां के ये 5 नुस्‍खे

जीभ को साफ कैसे करें?

how to clean toungeकेवल दांत ही नहीं जीभ को भी साफ करें। अक्सर लोग जीभ को साफ करना भूल जाते हैं। यह भी बदबू का एक कारण बन सकता है। हमारी जीभ पर भी बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे बदबू आने लगती है। जीभ को साफ करने के लिए टूथब्रश के पिछले हिस्से या टंग क्लीनर का इस्तेमाल करें। (जीभ को कैसे करें साफ)

मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के नुस्खे

  • ग्रीन टी स्किन से लेकर सेहत तक के लिए फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके मुंह से बदबू न आए, तो आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
  • जब दांत में दर्द होता है, तो अक्सर लौंग को दांतों के बीच में दबाकर रखने की सलाह दी जाती है। लौंग को चूसने से भी मुंह से बदबू नहीं आती है। 
  • इलायची और सौंफ के सेवन से भी मुंह से बदबू नहीं आती है।

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।